Delhi में अब घर-घर जाकर वैक्सीनेशन की अपील, मंगलवार से ‘जहां वोट वहां वैक्सीन’ अभियान

Delhi में अब घर-घर जाकर वैक्सीनेशन की अपील, मंगलवार से ‘जहां वोट वहां वैक्सीन’ अभियान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि सरकारी अधिकारी घर घर जाकर वैक्सीनेशन (vaccination) के लिए अपील करेंगे। उन्होने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग काफी कम संख्या में वैक्सीनेशन सेंटर पर आ रहे हैं इसलिए अब दिल्ली (Delhi) सरकर लोगों के घर घर जाकर वैक्सीन लगवाने की अपील करेगी। इसी के साथ पोलिंग सेंटर्स पर वैक्सीनेशन की सुविधा दी जाएगी।

Unlock India: जानें किन राज्यों में जारी रहेगा लॉकडाउन, कहां मिलेगी कितनी छूट

मंगलवार से दिल्ली के 70 वार्ड में पोलिंग बूथ पर ‘जहां वोट वहां वैक्सीनेशन’ अभियान की शुरूआत की जाएगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सेंटर्स पर काफी कम संख्या में लोग आ रहे हैं इसलिए अब जहां उन्होने वोट डाला था वहीं वैक्सीनेशन की सुविधा प्रारंभ की जाएगी। हर हफ्ते ये अभियान 70 वार्ड में चलेगा। इसी के साथ बूथ लेवर अधिकारी घर घर जाकर 45 प्लस लोगों से वैक्सीन लगावने की अपील भी करेंगे। दिल्ली में करीब 57 लाख लोग 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के हैं और इनमें से अभी तक 27 लाख लोगों को ही वैक्सीन का पहला डोज लगा है। वैक्सीन की कमी के कारण फिलहाल 18 से 44 साल के लोगों को टीका लगाने पर रोक लगी है। सीएम केजरीवाल ने ने कहा है कि अगर वैक्सीन की सप्लाई मिलती रही तो अगले एक महीने में 45 वर्ष से ऊपर वाले सभी लोगों का वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews