राजस्थान-पंजाब समेत इन राज्यों में होगी बारिश, मध्य प्रदेश में आंधी तूफान तो यहां हीट वेव की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD

IMD Weather Update: पिछले कुछ दिनों से देश भर में लगातार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि का दौर भी देखा गया है। इस बीच से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 18 से 21 अप्रैल तक कई जगह पर बारिश देखने को मिलेगी।

यहां दिखेगा बारिश का दौर

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैंड, जैसी जगहों पर 16 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। यहां जैसा मौसम का मिजाज बना हुआ है। वैसा ही रहने की संभावना जताई गई है।

यहां आंधी तूफान और हीटवेव

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ जैसे इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इन इलाकों में आंधी तूफान चलने की संभावना भी जताई जा रही है। उत्तरी गोवा में उष्ण लहर बनने की संभावना भी दिखाई दे रही है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थान पर हीट वेव चलती दिखाई दे सकती है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में पिछले साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews