एडवेंचर लवर्स के लिए बेस्ट है ये 3 Adventure Destination, प्रकृति के बीच गुजारे अपना वक्त

adventure destination

Adventure Destination: जब भी कहीं घूमने जाने की बात आती है तो लोगों के दिमाग में अलग-अलग जगह के नाम आने लगते हैं। प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करने और सुकून भरा समय बिताने के लिए अक्सर लोग हिल स्टेशन जाना पसंद करते हैं। हिल स्टेशन एक ऐसी जगह होती है, जहां सुहाने मौसम के बीच प्रकृति के नजारों का जमकर आनंद लिया जा सकता है। यहां जाने के बाद हम अपने साथ बहुत सारी यादें लेकर आते हैं जो जिंदगी भर हमारे साथ रहती है।

हिल स्टेशन पर जाने का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि आपको प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करने को मिलेगा। बल्कि यह भी है कि यहां जाने के बाद आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी जमकर लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप एडवेंचर की शौकीन है तो भारत में ऐसे कई हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। चलिए आज हम आपको इनके बारे में बताते हैं।

मनाली

मनाली की गिनती भारत के सबसे सुंदर हिल स्टेशन में होती है। यहां के खूबसूरत नजारे किसी का भी दिल जीत सकते हैं। अगर आप यहां एडवेंचर एक्टिविटी करना चाहते हैं तो समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद खूबसूरत जगह पर पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग आराम से की जा सकती है। यहां रिवर राफ्टिंग और स्कीइंग जैसे ऑप्शन भी उपलब्ध है।

मुन्नार

केरल की खूबसूरती के आगे तो सब कुछ फीका है। यहां के सुंदर नजारे किसी का भी दिल बाग बाग कर सकते हैं। इस जगह को विशेष तौर पर अपने चाय और मसाले के दूर-दूर तक फैले बागानों के लिए जाना जाता है। हर साल यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। अगर आप ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, कैंपिंग, माउंटेन बाइकिंग जैसी एक्टिविटीज करना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है।

गुलमर्ग

जम्मू कश्मीर को ऐसे ही धरती का स्वर्ग नहीं बुलाया जाता। यहां की प्राकृतिक सुंदरता वाकई में जन्नत का अहसास करवाती है। गुलमर्ग यहां का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां घूमने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पर घास के मैदान, गहरी खाई, ऊंचे पहाड़, बर्फ से ढकी हुई चोटिया और शांत घाटियां देखने को मिलती है। अगर आप स्कीइंग का आनंद लेना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और स्नोबोर्डिंग का आनंद भी यहां लिया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews