बहुत रहस्यमय है ऋषिकेश की ये 3 गुफाएं, यहां जानें इनसे जुड़ी कहानियां

caves of Rishikesh

Caves Of Rishikesh: उत्तराखंड की हसीन वादियों में बसा ऋषिकेश एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। दुनियाभर से लोग इस योग नगरी और सबसे खूबसूरत एडवेंचर प्लेस को देखने के लिए पहुंचते हैं। यहां हर किसी के आने का मकसद अलग होता है। कोई आध्यात्मिक तौर पर आता है तो कोई एडवेंचर करने के उद्देश्य से यहां आता है। आपने अब तक ऋषिकेश की कई जगहों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको यहां स्थित कुछ ऐसी गुफाओं के बारे में बताते हैं, जो बहुत रहस्यमय है।

इन गुफाओं के बारे में ऋषिकेश में कई तरह की बातें प्रचलित है। जब पर्यटक यहां पर आते हैं और इनके बारे में सुनते हैं तो यहां जानें से डर जाते हैं। अगर आप इस खूबसूरत जगह पर घूमने जा रहे हैं और इन गुफाओं में जाना चाहते हैं तो आपको अपने रिस्क पर ही जाना होगा। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

बुधेर गुफाएं

ऋषिकेश से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर ये गुफाएं मौजूद हैं। इस जगह को मियोला के नाम से भी पहचाना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि इनकी चौड़ाई इतनी कम है कि बड़ी मुश्किल से कोई अंदर जा सकता है। कुछ लोगों के इसके अंदर जानें की बात कही जाती है और ये बोला जाता है कि जैसे जैसे वो अंदर जा रहे थे गुफा गहरी हो रही थी। आज भी यहां शाम के समय कोई नहीं जाता।

caves of Rishikesh

मौनी बाबा गुफा

मौनी बाबा की गुफा ऋषिकेश की एक चर्चित जगह है। लोगों का कहना है को रहस्यों से भरी हुई है। कुछ लोग इसे आध्यात्मिक केंद्र के रूप में पहचानते हैं और देश के विदेशी पर्यटक भी यहां घूमने आते हैं। हालांकि, सूरज ढलने के बाद यहां कोई प्रवेश नहीं करता।

caves of Rishikesh

वशिष्ठ गुफा

यह ऋषिकेश की सबसे मशहूर गुफा है और इसका इतिहास 3000 साल पुराना बताया जाता है। यह एक रहस्यमय गुफा है और इसे लेकर कई तरह की बातें प्रचलित है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर आज भी भगवान श्री राम के गुरु वशिष्ठ की आत्मा का वास है। जैसे ही सूरज ढलता है कोई इसके आसपास जाने की हिम्मत भी नहीं करता। यह भगवान राम के गुरु वशिष्ठ को समर्पित है और कहा जाता है कि वह यहीं पर आराधना करते थे।

caves of Rishikesh

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न माध्यमों के जरिए बताई गई है। MP Breaking News इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews