Adventure Places: पैराग्लाइडिंग के लिए बेस्ट है नेपाल की ये 4 जगह, प्राकृतिक नजारों के बीच जमकर करें एडवेंचर

नेपाल एक बहुत ही खूबसूरत इलाका है। जहां एक से बढ़कर एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन मौजूद है। अगर आप पैराग्लाइडिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां पर कुछ शानदार स्थान हैं।
Adventure Places

Adventure Places: एडवेंचर के शौकीन हमेशा ऐसी जगह की तलाश करते हैं। जहां पर उन्हें ढेर सारा एडवेंचर और मौज मस्ती करने को मिल सके। यह लोग जब भी घूमने फिरने का प्लान बनाते हैं तो नहीं नहीं एडवेंचर एक्टिविटी को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। जब भी हॉलीडे पर जाने की बात आती है तो इन्हें ऐसी जगह पर जाना होता है जहां एडवेंचर का भरपूर आनंद लिया जा सके। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो नेपाल इसके लिए एक शानदार जगह है।

नेपाल जाकर आप राफ्टिंग हाइकिंग और कई सारी एक्टिविटी का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अगर आप पैराग्लाइडिंग करना चाहते हैं तो यहां पर आपको वह भी मिल जाएगी। अब भला पक्षी की तरह पंख फैलाकर आसमान में कौन नहीं उड़ना चाहता। जब आसपास के नजारे खूबसूरत हो तो एडवेंचर और भी बेहतर बन जाता है। चलिए आज हम आपको नेपाल के कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताते हैं जहां आप पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं।

पोखरा

यह नेपाल की एक बहुत ही खूबसूरत जगह है और अक्सर लोग यहां पर घूमने फिरने के लिए पहुंचते हैं। पैराग्लाइडिंग का आनंद लेना है तो यह एक बेस्ट स्थान है। बर्फ से ढके हुए पहाड़ों और जिलों के खूबसूरत नजर के बीच आप यहां एडवेंचर कर सकते हैं। यहां पर पैराग्लाइडिंग के दौरान आपके साथ अनुभवी पायलट रहते हैं। अगर आप चाहे तो सोलो उड़ान भी भर सकते हैं।

कोट डांडा

यह परफेक्ट पैराग्लाइडिंग प्लेस है। काठमांडू की यह जगह त्रिभुवन हवाई अड्डे से 12 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यहां पर आपको हरे भरे वनस्पतियों के दृश्य देखने को मिलेंगे। इनके बीच पैराग्लाइडिंग करने का अपना ही आनंद है।

गोदावरी

अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो काठमांडू से 10 किलोमीटर की दूरी पर गोदावरी जाएं। यह नेपाल के बेस्ट पैराग्लाइडिंग स्थलों में से एक है। सबसे पहले तो यहां की हरियाली आपका दिल जीत लेगी। उसके बाद आप पैराग्लाइडिंग का रोमांचक अनुभव कर सकते हैं।

फुलचौकी

पैराग्लाइडिंग के लिए यह बेस्ट स्थान है और अक्सर पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। फूलों की घाटी के नाम से मशहूर यह जगह सबसे ऊंची हरी पहाड़ी है, जहां से उड़ान भरी जा सकती है। यहां के खूबसूरत पर्वतीय नजारे आपका दिल खुश कर देंगे। यहां पर पैराग्लाइडिंग के साथ हाइकिंग भी की जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews