इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि, अप्रैल से इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

salary hike

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट।Honorarium Hike. उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (Medical and Health Department of Uttar Pradesh) के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों (outsourcing employees) के लिए अच्छी खबर है।हाईकोर्ट के निर्देश के बाद विभाग ने इन कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की है। अब सभी अस्पतालों में आउटसोर्सिंग कर्मियों को समान मानदेय मिलेगा। इस संबंध में महानिदेशक स्वास्थ्य ने आदेश जारी कर दिया है। इसका लाभ करीब 50 हजार आउटसोर्सिंग कर्मियों को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. सहजन की फली को बनाने के ये हैं 8 इंटरेस्टिंग तरीके, सेहत के लिए खूब है फायदेमंद

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मियों के मानदेय में पद के अनुसार अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। इसमें अधिकतम 2325 रुपये तक की वृद्धि हुई है। खास बात ये है कि यह श्रम विभाग की ओर से निर्धारित मानदेय से अधिक होगा। इसमें वार्ड ब्वाय से लेकर चालक तक का मानदेय तय किया गया है।इतना ही नहीं मानदेय के अलावा ईपीएफ व ईएसआइ का भुगतान अलग से सरकार द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! फिटमेंट फैक्टर पर आई नई अपडेट, जानें कब तक बढ़ेगी सैलरी?

बता दे कि बीते दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में श्रम, कार्मिक, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों की हुई बैठक में इस पर निर्णय लिया गया था। श्रम विभाग ने अकुशल, अर्द्धकुशल एवं कुशल श्रमिकों के लिए निर्धारित मानदेय से अधिक मानदेय देने का फैसला किया। इसके बाद अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को निर्धारित मानदेय लागू कराने का निर्देश दिया है।

किसको कितना मिलेगा मानदेय

  • वार्ड ब्वाय व वार्ड आया के वेतन में 1,522 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में इन्हें 9,184 रुपये प्रति माह मानदेय मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 10,706 रुपये कर दिया गया है।
  • कंप्यूटर सहायक कम रजिस्ट्रेशन क्लर्क के वेतन में 1,528 रुपये की वृद्धि की गई है। इनका मानदेय 11,316 रुपये से बढ़ाकर 12,844 रुपये कर दिया गया है।
  • चपरासी व अर्दली का मानदेय 9,184 रुपये से बढ़ाकर 9,999 रुपये, सफाई कर्मियों का मानदेय 9,184 रुपये से बढ़ाकर 9,302 रुपये कर दिया गया है।
  • इसके अलावा मल्टी पर्पज वर्कर के मानदेय में 11509.48, कुक, धोबी और माली 10706.91, प्लंबर 11177.44, इलेक्ट्रीशियन 11316.16 और वाहन चालक 11779.58 बढोतरी की गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews