Hindi News

भारत का ये खूबसूरत हिल स्टेशन, जहां हैं सिर्फ 24 घर और 4 दुकानें

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोग छुट्टियों में घूमने के प्लानिंग बनने लगते हैं। इसके लिए वह पहले से हिल स्टेशन की तलाश करते हैं। इनमें से कुछ हिल स्टेशन ऐसे हैं, जहां लोग पहले से ही जाकर घूम चुके होते हैं।
भारत का ये खूबसूरत हिल स्टेशन, जहां हैं सिर्फ 24 घर और 4 दुकानें

घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है। भारत में बहुत ही जल्द गर्मी का मौसम भी शुरू होने वाला है। ऐसे में लोग पहले से ही टूरिस्ट डेस्टिनेशन सर्च करने लगते हैं, ताकि वह गर्मी की छुट्टी पड़ते ही अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और पार्टनर के साथ उन जगहों को एक्सप्लोर कर सके। हालांकि, तेज धूप के कारण कहीं भी जाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में इंडिया की कुछ ऐसे प्लेस भी हैं, जहां फरवरी से अप्रैल तक का मौसम काफी सुहावना होता है। यहां आप भारत की खूबसूरती और संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं।

गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोग छुट्टियों में घूमने के प्लानिंग बनने लगते हैं। इसके लिए वह पहले से हिल स्टेशन की तलाश करते हैं। इनमें से कुछ हिल स्टेशन ऐसे हैं, जहां लोग पहले से ही जाकर घूम चुके होते हैं।

मसूरी से 7 किमी दूर

यदि आप भी भारत में किसी ऐसे टूरिस्ट स्थान की तलाश में है, जहां आपको गर्मियों में ठंडक मिले, तो आज हम आपको उस स्टेशन के बारे में बताएंगे जो ब्रिटिश राज में बनवाया गया था। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को कायल कर देती है। यह स्थान मसूरी से केवल 7 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां आपको भीड़भाड़ एकदम नहीं मिलेगी। साथ ही प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी।

लैंडोर (Landor)

आज हम आपको लैंडोर के बारे में बताएंगे, जहां की प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी जलवायु और शांत वातावरण आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा। यह शहर शोरगुल वाले सड़क और दुकानों की भीड़ से काफी अलग है। इसे पहाड़ों की रानी का तिआरा माना जाता है। यहां की खूबसूरती मन मोह लेती है। यहां जाने के लिए आप मसूरी होकर यहां पहुंच सकते हैं।

खासियत

इस जगह की खासियत है कि यहां आजादी के समय से लेकर अब तक मात्र 24 घर हैं और चार दुकानें हैं। यहां की अनोखी परंपरा और पुरानी चीज लोगों को आकर्षित करती हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews