Famous Valley: नॉर्थ ईस्ट की ये घाटी अपनी सुंदरता से मोह लेती है मन, यहां एडवेंचर का भी उठाएं लुत्फ

नॉर्थ ईस्ट भारत का एक ऐसा इलाका है, जिसे प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपको यहां की एक सुंदर वैली के बारे में बताते हैं।
Famous Valley

Famous Valley: नॉर्थ ईस्ट भारत का एक ऐसा इलाका है जो बहुत ही खूबसूरत है। इस इलाके की खूबसूरती को निहारने के लिए हर दिन हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटकों को यहां पर देखा जाता है। जिन लोगों को प्रकृति से प्रेम है और वह प्रकृति के बीच अपना समय गुजारना पसंद करते हैं वह अक्सर यहां पर आते हैं।

सिक्किम से लेकर मेघालय और अरुणाचल प्रदेश यह सब कुछ नॉर्थ ईस्ट का ही हिस्सा है। मणिपुर भी यहां की एक सुंदर जगह है जहां पर कई ऐसी वैली यानी की घटिया मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना आपको दीवाना बना देगा। चलिए आज हम आपको एक ऐसी सुंदर वैली के बारे में बताते हैं। जिसे देखने के बाद आप जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल के नजारे भूल जाएंगे।

बहुत खूबसूरत है बराक वैली

हम जिस बारात वाले की बात कर रहे हैं वह असम के दक्षिण भाग में बराक नदी के किनारे बसी हुई है। नदी के नाम पर ही इस जगह का नाम पड़ा है। इसके दक्षिण में त्रिपुरा, मिजोरम, पूर्व में मणिपुर, पश्चिम में मेघालय और बांग्लादेश पड़ते हैं। यह जगह बहुत ही सुंदर है और अपनी सुंदरता से लोगों को मोहित कर देती है।

ये है खासियत

इस जगह की खासियत की बात करें तो यह एक तरह से असम का छिपा हुआ खजाना है। यहां पर आपको घने जंगल, ऊंचे ऊंचे पहाड़, झील झरने, घास के मैदान सब कुछ देखने को मिलेगा। यहां की हर एक चीज इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाने और उसमें चार चांद लगाने का काम करती है। बराक नदी इस जगह का सबसे खूबसूरत हिस्सा है।

यहां का सबसे बड़ा शहर सिलचर है जो अपनी चाय की खेती के लिए नॉर्थ ईस्ट में काफी फेमस है। यहां पर जो चाय की पट्टी उगती है वह पूरे विश्व में सप्लाई होती है। यह ऐसी जगह है जहां पर आपको साल भर हरियाली देखने को मिलेगी। यह जगह प्रवासी पक्षियों का घर है और बर्ड लवर अक्सर यहां अलग-अलग पक्षियों को देखने के लिए पहुंचते हैं।

अपनी खूबसूरती से यह जगह अक्सर पर्यटकों को आकर्षित करती है। लेकिन एडवेंचर के लिए भी यह काफी फेमस है। यहां पर ट्रैकिंग और हाइकिंग का लुक उठाया जा सकता है। जब आप ट्रैकिंग करेंगे तो आपको कई तरह के प्रवासी पक्षी देखने को मिलेंगे। जिन लोगों को फोटोग्राफी का शौक है वह यहां पर एक से बढ़कर एक फोटो क्लिक कर सकते हैं। यहां की कुछ हिस्से जंगल सफारी के लिए भी बेस्ट हैं।

कैसे जाएं

अगर आप भी असम की बराक वैली का दीदार करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको असम की राजधानी दिसपुर जाना होगा। यहां पहुंचने के बाद आप लोकल कैब या टैक्सी की सहायता से यहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं। गुवाहाटी और शिलांग होते हुए भी यहां पहुंचा जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews