इस IAS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, राज्य के मुख्य सचिव को भेजा

इस IAS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, राज्य के मुख्य सचिव को भेजा

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट।  छत्तीसगढ़ सरकार के भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक और अधिकारी अमृत विकास टोपनो  इस्तीफा (Amrit Vikas Topno Resign) दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भेज दिया है। हालाँकि अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने के बाद अमृत विकास टोपनो दिल्ली चले गए  हैं और उन्होंने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं।

1984 बैच के IAS अधिकारी अमृत विकास टोपनो मूल रूप से झारखण्ड के रहने वाले हैं।  वे नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) में महाप्रबंधक थे , राज्य सरकार ने 27 नवम्बर को एक आदेश जारी कर उन्हें इस पद से हटा दिया था उन्हें  योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उपसचिव बनाया गया था। नागरिक आपूर्ति निगम से हटाए जाने के बाद ही अमृत विकास टोपनो के इस्तीफे की अटकलें शुरू हो गई थी।

ये भी पढ़ें – MP पंचायत चुनाव: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, लेनी होगी अनुमति, निर्देश जारी

अब अमृत विकास टोपनो के इस्तीफे की खबर सामने आई है जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालाँकि बताया ये जा रहा है कि IAS टोपनो ने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत बताई है लेकिन इसे ब्यूरोक्रेसी के विवाद के रूप में भी देखा जा रहा है। हालाँकि सरकार ने अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

ये भी पढ़ें – MP College 2021: सीएम शिवराज का बड़ा फैसला- Online ही होगी कॉलेज की परीक्षा

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में  अब तक तीन IAS अधिकारी इस्तीफा दे चुके हैं।  सबसे पहले 1984 बैच के अधिकारी राजकमल ने इस्तीफा दिया और निजी कम्पनी ज्वाइन कर ली उसके बाद 1988 बैच के IAS अधिकारी शैलश पाठक ने नौकरी छोड़कर निजी कंपनी में नौकरी की। इसके बाद 2005 बैच के IAS अधिकारी ओपी चौधरी ने इस्तीफा देकर विधानसभा का चुनाव  भाजपा के टिकट पर लड़ा लेकिन हार गए।  अब ये अमृत विकास टोपनो के इस्तीफे की खबर सामने आई है।

ये भी पढ़ें – शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी बने जितेंद्र नारायण, धर्म परिवर्तन पर कही बड़ी बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews