Smallest Hill Station: ये है भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन, असीम प्राकृतिक खूबसूरती से है भरपूर

Smallest Hill Station

Smallest Hill Station Of India: भारत एक ऐसा देश है जहां घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हो या फिर पर्यटन और अध्यात्मिक केंद्र, यहां वह हर चीज मौजूद है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। भारत के उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्य अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के चलते दुनिया भर में पहचाने जाते हैं और यहां मौजूद पुलिस स्टेशन पर्यटक उनके पसंदीदा स्थान है।

आज हम आपको भारत के एक खूबसूरत और सबसे छोटे हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं। जो खूबसूरती के मामले में तो लाजवाब है, लेकिन यहां जाने का रास्ता बहुत ही खतरनाक है।

माथेरान है सबसे छोटा हिल स्टेशन

भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्थित माथेरान है। जो खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी जगहों को मात दे सकता है। यहां पर रास्ते काफी ऊंचे नीचे और खतरनाक है यही वजह है कि यहां पर गाड़ियां नहीं चल सकती है और आने जाने के लिए पर्यटकों को टॉय ट्रेन का इस्तेमाल करना पड़ता है। यह ट्रेन भी ऊंचे ऊंचे पहाड़ों के किनारे से बहुत कठिन रास्तों से होकर गुजरती है। लेकिन आसपास जो प्राकृतिक नजारे दिखाई देते हैं, वह किसी का भी दिल जीत सकते हैं।

Smallest Hill Station

पॉल्यूशन फ्री है माथेरान

इस खूबसूरत से हिल स्टेशन की एक और खासियत यह है कि यह पॉल्यूशन फ्री हिल स्टेशन कहा जाता है, क्योंकि यहां पर पेट्रोल डीजल वाली गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं होता है बल्कि खच्चर, घोड़े और हाथ से खींचने वाले रिक्शा चलाए जाते हैं।

Smallest Hill Station

देखने के लिए खूबसूरत नजारे

माथेरान में आपको देखने के लिए कई सारी झील, पार्क और 20 से ज्यादा व्यूप्वाइंट मिल जाएंगे। यह सभी जगह असीम प्राकृतिक सुंदरता से भरी हुई है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। बारिश के दिनों में यहां पर पहाड़ वॉटरफॉल में बदल जाते हैं। कल कल बहते झरने की आवाज किसी का भी दिल जीत सकती है।

अगर आप भी घूमने फिरने की शौकीन है और खूबसूरत प्राकृतिक जगह आप को आकर्षित करती हैं। तो आपको एक बार माथेरान घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। जब आप यहां पहुंचेंगे तो यहां की असीम प्राकृतिक सुंदरता आपको दीवाना बना देगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews