इस मंत्री ने ली भीष्म प्रतिज्ञा- “जब तक कोराना खत्म नहीं होगा, अन्न ग्रहण नहीं करूंगा”

इस मंत्री ने ली भीष्म प्रतिज्ञा- “जब तक कोराना खत्म नहीं होगा, अन्न ग्रहण नहीं करूंगा”

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने अन्न न ग्रहण करने की ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ लेने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि जब तक देश में कोरोना महामारी खत्म नहीं हो जाती, वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। इसी के साथ उन्होने कहा कि वे पिछले 5 सालों से अन्न का त्याग कर चुके हैं।

Ujjain : महाकाल मंदिर क्षेत्र में खुदाई के दौरान मिले नर कंकाल, किया जाएगा परीक्षण

राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने का कहना है कि उन्होंने आतंकवाद को खत्म करने के लिए अन्न न ग्रहण करने की शपथ ली थी। और यही कारण है कि भारत में अब आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें ले रह है। अब उन्होने कोरोना महामारी पूरी तरह खत्म न होने पर अन्न ग्रहण न करने की शपथ ली है। इसी के साथ महेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रनायक बताया और कहा कि मोदी का जादू चल रहा है, उन्होने ब्राजील को संजीवनी दी है। अमेरिका भी पीएम मोदी की नीतियों का कायल है। मंत्री गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी राष्ट्रनायक ही नहीं, बल्कि विश्व गुरू हैं। इसी के साथ उन्होने योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की और कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के समय मुख्यमंत्री योगी ने लगातार प्रदेश के दौरे किए, जबकि वे खुद कोरोना से संक्रमित हो चुके थे लेकिन उन्होने अपने जीवन की परवाह न करते हुए प्रदेश की जनता के प्राणों की रक्षा के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews