‘ईना मीना डीका, लगवाओ भाई टीका’, इस MLA ने वैक्सीनेशन जागरुकता के लिए उठाया संगीतमय कदम

वैक्सीनेशन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया भर में वैक्सीनेशन (vaccination) को लेकर जागरूकता (awareness) फैलाने के लिए तरह-तरह के तौर-तरीके अपनाए गए। इसी सिलसिले में दिल्ली (delhi) के विधानसभा सदस्य रोहित महरौलिया (MLA Rohit Mehraulia) ने संगीत (music) को वैक्सीन के प्रचार का तरीका बनाया। ‘ईना मीना डीका, लगवाओ भाई टीका.. अफवाहों पे तुम मत जाना, कोरोना को है जल्द से मिटाना’ इन बोल को संगीतबद्ध करके गिटार (guitar) और जेम्बे (djembe) पर अपने 8 सदस्यीय बैंड के साथ सड़क पर गाते हुए वे निकल गए।

यह भी पढ़ें… हीरे की लूट में शामिल 8 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो नाबालिग भी

दिल्ली के त्रिलोकीपुर में एमएलए रोहित का बैंड इन्हीं बोलों को गाते हुए लोगों में वैक्सीन के प्रति जागरूकता फैलाते हुए निकला। बता दें कि रोहित एमएलए बनने से पहले गाजियाबाद के St. Francis School में संगीत अध्यापक थे। इसके बाद दिल्ली के त्रिलोकीपुर विधानसभा क्षेत्र से 2020 में वे एमएलए के तौर पर चुने गए थे।
उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में अपनी गायकी के टैलेंट को पहले भी वैक्सीन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस्तेमाल किया है। उनका ज़्यादातर प्रयास रहता है कि वे गरीब बस्तियों में जरूर जा कर जागरूकता फैलाएं। बताया जाता है कि लोग रोहित के संगीत के माध्यम से दिए जाने वाले संदेश पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी देते हैं।

यह भी पढे़ं… भक्तों को भक्ति पड़ी भारी, कलश यात्रा निकालने पर मामला दर्ज

एमएलए रोहित कहते हैं कि मैं अपनी आर्ट को स्वास्थ्य संबंधी संदेश फैलाने के लिए इस्तेमाल कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि हमने गाने के बोल लिखे और निश्चय किया कि गाने की बीट और गाने का संगीत आशा फ़िल्म में किशोर कुमार के हिट गाने, ईना मीना डीका से लिया जाएगा।

संगीत में रुचि होने से रोहित के पास टीम में काम करने वाले लोग आसानी से उपलब्ध होगए। प्रोजेक्ट के पूरे होते ही ये पूरी टीम सड़कों और निकल गयी। रोहित ने बताया, ” मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने इस गाने के प्रति सकारात्मक रुझान दिखाया और जैसे ही गाना ख़त्म होता है तमाम लोग हमारे पास वैक्सीन संबंधी तरह-तरह के प्रश्न लेकर आते हैं। इससे हमें वैक्सीन के बारे में फैली गलत धारणा को मिटाने में मदद मिलती है।” पूरी टीम स्पीकर, माइक, बजाने वाले वाद्य यंत्र और गिटार लेकर हर दिन जगह-जगह जाती है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews