बरसाती गड्ढे में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, पढ़े पूरी खबर

बरसाती गड्ढे में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ बरसाती गड्ढे में नहाने गए तीन बच्चों (three children) की डूबने से मौत हो गई। इससे उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

यह भी पढ़े…शादी के बाद पहले करवा चौथ पर अंकिता लोखंडे लगी दुल्हन सी खूबसूरत

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को खानपुर इलाके के सात बच्चे प्रह्लादपुर इलाके में एक बरसाती गड्ढे में नहाने गए थे। इस दौरान तीन बच्चे गहराई में चले गए और उसमे डूबने लगे। उन्होंने साथ के दोस्तों ने बचने का प्रयास किया लेकिन वे नाकाम रहे। इसके बाद शेष बच्चों ने घर जाकर घटना की सूचना दी। बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े…तेज प्रताप यादव ने किया अपने साथ चमत्कार होने का दावा, देखें वायरल वीडियो

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर एक टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही उनके डेड बॉडी की तलाश जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews