तालाब में मछली पकड़ने गए तीन स्कूली छात्रों की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

तालाब में मछली पकड़ने गए तीन स्कूली छात्रों की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

चेन्नई, डेस्क रिपोर्ट | तमिलनाडु के अंतियूर से एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। दरअसल, यहां सोमवार की शाम तालाब में मछली पकड़ने गए तीन बच्चों की पानी में डुबने से मौत हो गई। जिसके बाद आसपास के इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला, जिसके बाद मर्ग कायम कर तीनों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें – इन 5 आदतों से सुलझ जाएंगी जीवन की 80 प्रतिशत समस्याएं 

बता दें कि यह घटना अंतियूर के थविट्टुपालयम की है, जहां सोमवार की देर शाम तीनों युवक घर से तालाब की ओर मछली पकड़ने निकले थे लेकिन जब तीनों रात 8 बजे तक घर वापस नहीं लौटे। तब तीनों के घर वाले परेशान होने लगे और तलाब के आसपास समेत पूरे गांव में जाकर युवकों की तलाश की गई। जब काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उन्हें निराशा हाथ लगी, तो उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। वहीं, पुलिस की तलाशी अभियान के दौरान तीनों के शव को तालाब से बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें – MP Weather: 13 अक्टूबर के बाद बदलेगा मौसम, आज इन संभागों में बारिश की चेतावनी, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

पुलिस ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, “तीनों किशोर एक ही स्कूल के छात्र थे और सोमवार की शाम को अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक छोटे से तालाब में मछली पकड़ने के लिए गए थे। तीनों लड़के एक ही स्कूल के कक्षा 5वीं के छात्र थे।11 वर्षीय सिबिनेसन, 10 वर्षीय राघवन और नंद किशोर जब सोमवार को 8 बजे तक घर नहीं लौटे तो माता-पिता को चिंता सताने लगी। तीनों बच्चों के माता-पिता ने अंथियूर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया।”

यह भी पढ़ें – इंदौर : अब पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने दी सरकार को चेतावनी

बता दें कि घटना की सूचना मिलने के करीब आधा घंटे बाद पुलिस राहत व बचाव कार्य की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद उन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया और लगभग 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत करते रहे। इस दौरान गांव के सभी लोग मौके पर उपस्थित रहें। छानबीन के दौरान तीनों बच्चों के परिजनों की सांसे अटकी हुई थी। तीनों बच्चों की माताओं के आंख से आंसुओं की धाराएं रुकने का नाम नहीं ले रही थी। जिन्हें वहां के आसपास के लोग किसी भी प्रकार से उन्हें चुप करवाने का प्रयास कर रहे थे और आखिरकार तीनों के शव मिलने के बाद पूरे गांव में ही मातम छा गया।

यह भी पढ़ें – UGC की बड़ी तैयारी, छात्रों को मिलेगा लाभ, 2023 में तैयार होंगे डिजिटल विश्वविद्यालय

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews