महिला सांसदों को अपशब्द कहने पर एक्शन, TMC सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से निलंबित

विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर लोकसभा चैंबर में कल्याण बनर्जी की अपनी पार्टी के कुछ पूर्व सहयोगियों और एनसीपीआई सांसदों के साथ तीखी बहस हुई थी।
TMC MP Kalyan Banerjee

TMC MP Kalyan Banerjee

ममता बनर्जी की पार्टी TMC के सांसद कल्याण बनर्जी को स्पीकर ने मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया है, उनपर ये कार्रवाई महिला सांसदों को अपशब्द कहे जाने के बाद उनके द्वारा की गई शिकायत के आधा रपर की गई है, आसंदी ने उन्हें निलंबित करते हुए सदन से बाहर कर दिया।

पिछले सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने वाले और लोकसभा में सरकार पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करने वाले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने आज अपने ही पुराने साथियों के साथ ऐसा कुछ किया जिसके चलते अब वे मानसून सत्र के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहेंगे।

लोकसभा में आज नीट के मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ विपक्षी सांसद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे इसी दौरान सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई, कार्यवाही स्थगित होने पर लोकसभा चैंबर में कल्याण बनर्जी की अपनी पार्टी के कुछ पूर्व सहयोगियों और एनसीपीआई सांसदों के साथ तीखी बहस हुई, इसी दौरान कल्याण बनर्जी पर आरोप लगा कि उन्होंने NCPI के महिला सदस्यों के साथ बहस के दौरान अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। NCPI के सांसद वहीं हैं जिन्होंने टीएमसी से बागी होकर अपना अलग दल बनाया है।

महिला सांसदों ने स्पीकर से की कल्याण बनर्जी की शिकायत  

भारी शोर शराबे के चलते आज बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई, 2 बजे जब फिर कार्यवाही शुरू हुई तब आसंदी पर कृष्णा प्रसाद टेन्नेटी बैठे थे, उन्होंने स्पीकर ओम बिरला के पास कल्याण बनर्जी के खिलाफ पहुंची महिला सांसदों की शिकायत का जिक्र किया और कहा कि उनकी टिप्पणियों से सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है। इसके बाद उन्होंने संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल से कल्याण बनर्जी को निलंबित किये जाने वाला प्रस्ताव पढ़ने के लिए कहा।

कल्याण बनर्जी के निलंबन का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित 

अर्जुन राम मेघवाल ने कल्याण बनर्जी के निलंबन वाला प्रस्ताव पढ़कर सदन को सुनाया जिसपर आसंदी ने वोटिंग कराई और निलंबन का प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हो गया, प्रस्ताव पास होने के बाद कृष्णा प्रसाद टेन्नेटी ने कहा कल्याण बनर्जी को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया जाता है इसके बाद उन्होंने बनर्जी से सदन से बाहर जाने के लिए कहा, इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews