लोकसभा चुनाव के पहले TMC को लगा झटका, मिमी चक्रवर्ती ने सांसद पद से दिया इस्तीफा, जानिए वजह

Mimi Chakraborty

Mimi Chakraborty Resign: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, TMC की सांसद अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने गुरूवार को सासंद पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी में खलबली मची हुई है। फिलहाल, सीएम ने इस इस्तीफे को मंजूर नहीं किया है। बता दें कि अभिनेत्री ने यह फैसला ममता बनर्जी से मिलने के बाद लिया है।

जानिए क्या है इस्तीफा देने की वजह?

अभिनेत्री मिमी ने मीडिया से बात करते हुए अपने इस्तीफे की वजह बताई। इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय इलाके में TMC के स्थानीय नेताओं के प्रति नाराजगी बताई। वो स्थानीय नेतृत्व से खुश नहीं थी। हालांकि, मिमी चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे को लोकसभा अध्यक्ष के सामने पेश नहीं किया है। इससे यह जाहिर होता है कि उन्होंने इस बात का महज ऐलान किया है और इसे औपचारिक रूप से उनका इस्तीफा नहीं माना जाएगा।

जादवपुर सीट से बनी थीं सांसद

गौरतलब है कि मिमी चक्रवती को लोकसभा चुनाव 2019 में TMC की तरफ से पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से सांसद का उम्मीदवार बनाया था, जहां मिमी चक्रवर्ती ने बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हाजरा को हराया था। इस दौरान उनको 6 लाख 88 हजार 472 वोट मिले थे जबकि अनुपम हाजरा को 3 लाख 93 हजार वोट मिले थे।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews