आज महाराष्ट्र को 7500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे PM मोदी, गोवा में करेंगे राष्ट्रीय खेलों का आगाज

PM Modi in Ratlam

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र और गोवा दौरे पर रहने वाले हैं। यहां पर वह कई कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे और जनता को कई परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। महाराष्ट्र के शिरडी में जहां साई बाबा के मंदिर में दर्शन करने के बाद नए कतार परिसर का उद्घाटन करेंगे। वहीं गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन भी उन्हीं के हाथों होगा।

महाराष्ट्र को सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान 7500 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं को शुरू करने वाले हैं। जो विशेष तौर पर किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। इन परियोजनाओं से 86 लाख से ज्यादा किसान लाभान्वित होंगे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शिरडी के साई बाबा मंदिर में पूजन अर्चन के बाद कतार परिसर का उद्घाटन कर प्रधानमंत्री निलवंडे बांध का जल पूजन कर राष्ट्र को नहर नेटवर्क समर्पित करेंगे। इसके बाद कुल मिलाकर 7500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन एक सार्वजनिक कार्यक्रम में करेंगे।

गोवा में राष्ट्रीय खेल

महाराष्ट्र के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा भी पहुंचेंगे और यहां 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। यह खेल यहां पर 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक चलने वाले हैं, जिनमें 10,000 एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय खेलों को लेकर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का कहना है कि फतोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में हेमा हरदेसाई और सुखविंदर सिंह जैसे प्रसिद्ध कलाकार प्रदर्शन करेंगे। 28 टीमों के एथलीट की परेड भी निकाली जाएगी। यह समारोह राष्ट्रीय एकता की थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews