आज PM Modi लॉन्च करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना, देश के 508 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

Rozgar mela

Amrit Bharat Station: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमृत भारत स्टेशन योजना का शुभारंभ करने वाले हैं। देशभर के 508 स्टेशनों पर नवीनीकरण से जुड़े इस योजना का कार्यक्रम रखा जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इस दौरान हर इलाके के केंद्रीय मंत्री सांसद और विधायक मौके पर मौजूद रहेंगे। स्टेशनों पर भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा और जिस तरह से मन की बात में सभी लोग पीएम मोदी की बातें सुनते हैं ठीक उसी तरह इस योजना से परिचित हो सकेंगे।

सबसे व्यस्ततम रेल नेटवर्क

भारत का रेलवे विश्व के सबसे बड़े और व्यस्ततम रेलवे नेटवर्क में से एक है जो हजारों शहरों को एक दूसरे से जोड़ता है और आवागमन के परस्पर साधन उपलब्ध करवाता है। पिछले 9 वर्ष लगातार रेलवे में आधुनिकीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके जरिए मूलभूत ढांचे और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के 508 स्टेशनों के पुनर विकास कार्यक्रम का उद्घाटन करने के साथ देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना का शुभारंभ करेंगे।

ऐसी है योजना

इस योजना के तहत स्टेशनों का सिटी सेंटर के रूप में विकास किया जाएगा। भवनों के सुधारों पुनर्विकास के साथ शहर के दोनों छोरों का एकीकरण होगा। इंटर मॉडल इंटीग्रेशन के साथ बेहतर यातायात व्यवस्था, सहायक सूचक चिन्ह, उचित संपत्ति का विकास, स्थानीय कला, लैंडस्केपिंग और संस्कृति पर बेहतर काम कर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

इतनी आएगी लागत

खबरों के मुताबिक इस पुनर्विचार परियोजना की लागत 24,470 करोड रुपए आएगी। इन रेलवे स्टेशनों में उत्तर प्रदेश के 55, महाराष्ट्र के 44, बिहार के 49, मध्य प्रदेश के 34, असम के 32, पंजाब के 22, पश्चिम बंगाल के 37, गुजरात और तेलंगाना के 21, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के 18, ओडिशा के 25, हरियाणा के 15 और कर्नाटक के 13 स्टेशन शामिल किए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews