Cleanliness Campaign: आज बापू को स्वच्छांजलि अर्पित करेंगे देशवासी, सफाई के लिए किया जाएगा श्रमदान, PM मोदी ने की अपील

Rozgar mela

Cleanliness Campaign: आज देश भर में लोग एक साथ सफाई अभियान चला कर महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित करने वाले हैं। सुबह 10 बजे से यह अभियान शुरू होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की जनता से यह अपील की है कि सिर्फ 1 घंटे के लिए इस अभियान का हिस्सा बने और बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत यह पहल की गई है और इसके लिए एक तारीख, एक घंटा, एक साथ का नारा दिया गया है। पीएम में सभी से कहा है कि स्वच्छ भारत सभी की साझा जिम्मेदारी है इसलिए इस अभियान का हिस्सा जरूर बनें।

पीएम ने की अपील

2 अक्टूबर को गांधी जयंती है और उसके एक दिन पहले ये अभियान चलाया जा रहा है। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये लिखा था कि “1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे हम सभी को एक महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान के लिए एक साथ आगे आना है। स्वच्छ भारत हम सभी की साझा जिम्मेदारी है, हर किसी का प्रयास बहुत अहम है। स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए इस अभियान का हिस्सा जरूर बनें।”

अपने इस ट्वीट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के एपिसोड के दौरान भी अपने गली, मोहल्ला, पार्क, नदी, तालाब, झील या फिर किसी सार्वजनिक जगह पर स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की थी।

6 लाख से ज्यादा जगहों की पहचान

इस अभियान के लिए देशभर में 6.4 लाख जगह की पहचान की गई है। हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक उनके आसपास के क्षेत्र समेत जल निकायों, घाटों, झुग्गी क्षेत्रों, बाजार, पर्यटन स्थलों और पूजा स्थलों को साफ किया जाएगा। इसके लिए स्वच्छता ही सेवा नागरिक पोर्टल तैयार किया गया है, जहां पर अपने शहर, गांव, गांव ग्राम पंचायत, कस्बों में स्वच्छता वाली जगह की पहचान कर वहां स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया जा सकता है और इसी के साथ अपनी तस्वीर भी पोर्टल पर अपलोड की जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews