किसानों के हित में तोमर ने लिए बड़े निर्णय, अनाज बेचने नहीं आना पड़ेगा मंडी

किसानों के हित में तोमर ने लिए बड़े निर्णय, अनाज बेचने नहीं आना पड़ेगा मंडी

कोरोना महा संकट के चलते केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के हित में बड़े निर्णय लिये है । बुधवार को सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेन्स में की गई चर्चा के दौरान तोमर ने कहा कि मंडियों से दूरी अधिक होने की वजह से विक्रय केंद्र वेयरहाउसो के बगल में ही बनाए जाएं ताकि किसानों को मंडी आने की जरूरत ही नहीं पड़े।

उन्होंने राज्य सरकारों से मंडी टैक्स नहीं लेने का भी अनुरोध किया है। इसी के साथ-साथ दलहन तिलहन समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए समय सीमा 90 दिन कर दी गई है। तोमर ने किसानों की भीड़ इकट्ठी ना हो ,इसके लिए यह निर्देश भी दिए हैं कि किसानों को एसएमएस या व्हाट्सएप से इस बात की पूर्व सूचना दी जाए कि उनका माल कब खरीदा जाएगा ।इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कृषि राज्य मंत्री परुषोत्तम रूपाला व कैलाश चौधरी भी मौजूद थे। सभी राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उचित सुरक्षा के उपायों के साथ उपज खरीदी की व्यवस्थाएं करें। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान करने के लिए सभी राज्यों को रिवाल्विंग फंड बनाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। तोमर ने यह भी बताया कि 16 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से खरीफ कांफ्रेंस भी की जाएगी ताकि खरीफ की कार्य योजना बनाई जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews