Government Schemes: महिलाओं को सशक्त बनाती हैं ये 5 सरकारी योजनाएं, मिलता हैं कई सुविधाओं का लाभ

Government Schemes: महिलाओं को सशक्त बनाती हैं ये 5 सरकारी योजनाएं, मिलता हैं कई सुविधाओं का लाभ

Government Schemes For Women: कई महिलायें ऐसी हैं जो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है तो किसी को सहारे की जरूरत होती है। जिसके लिए भारत सरकार भी कई योजनाएं चलाती है। ऐसी पाँच योजनाओं के बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं, जो आपकी मदद आपके सपने को साकार करने में करेगा। इन योजनाओं के सहारे महिलायें पढ़ाई, बिजनेस, शादी और बचत कर सकती हैं। इन स्कीम्स के जरिए आपको लोन समेत कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।

भारतीय महिला बैंक बिजनेस लोन

यह भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली खास योजनाओं में से एक है। जिसके तहत महिलाओं को 20 करोड़ रुपये तक का लोन मिलता है। जो बिजनेस शुरू करने के सही विकल्प बन सकता है। 1 करोड़ तक के कर्ज के लिए कॉलेटरल की जरूरत भी नहीं नहीं होती। किसी भी सरकारी बैंक के ब्रांच से इसका लाभ उठाया जा सकता है।

महिला ए हाट

यह योजना मिनिस्ट्री ऑफ वुमन एण्ड चाइल्ड डेवलपमेंट द्वारा शुरू की गई है। जिसके जरिए महिलायें ऑनलाइन अपने स्किल्स के जरिए खुद का कारोबार शुरू कर सकती हैं। और अपने बनाएं गए चीजों को बेच सकती हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है, जिसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पता और बैंक अकाउंट की डीटेल की जरूरत होती है।

STEP योजना

सपोर्ट तो ट्रेनिंग एंड इम्प्लॉयमेन्ट प्रोग्राम फॉर वुमन योजना भारत सरकार की खास योजनाओं में से एक है। जिसका लाभ पिछड़े वर्ग की महिलायें उठा सकती है। इस स्कीम के तहत महिलाओं को विभिन्न स्किल्स और प्रोग्राम की ट्रेनिंग दी जाती है। ताकि उन्हें रोजगार मिले।

SWADHAR Greh

यह भी सरकार की खास योजना है। जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक और समजीक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत जरुरतमन्द महिलाओं को कपड़े, आवास, फूड और स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं दी जाती है। इसका लाभ 18 से अधिक उम्र की महिलायें उठा सकती हैं।

राजीव गांधी नेशनल क्रेच स्कीम

यह योजना उन महिलाओं के लिए चलाई जाती है, जो बाहर काम करती है और घर पर बच्चे की देखभाल के लिए कोई नहीं होता। स्कीम के तहत ऐसे बच्चों को पूरे दिन देखभाल की सुविधा, पोषण और स्वास्थ्य की सुविधा दी जाती है। इसके लिए शिशु की आयु 6 महीने से लेकर 6 साल होनी चाहिए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews