
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप घूमने के शौक़ीन हैं और लगातार टूर प्लान चैक करते हैं तो IRCTC के इस नए प्लान पर गौर फरमाइए। IRCTC अब सप्ताह में दो दिन शुक्रवार को और शनिवार को त्रिपुरा की खूबसूरती देखने का मौका दे रहा है। आईआरसीटीसी ने अपने त्रिपुरा टूर का शेड्यूल जारी कर दिया है।
ये डेस्टिनेशन होंगी कवर
IRCTC के नए टूर प्रोग्राम के मुताबिक Blissful Tripura टूर अगरतला से शुरू होगा। खास बात ये है कि IRCTC आपको टूरिस्ट व्हीकल से त्रिपुरा की सैर कराएगी। इस टूर में अगरतला, उनोकोटि, डोंबूर और सेपाहिजाला की विजिट कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें – IMD Alert : दशहरे पर हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना, अधिकांश राज्यों से विदा हुआ मानसून
प्रत्येक शुक्रवार – शनिवार को जायेगा टूर
इस टूर की एक और विशेषता ये है कि ये सप्ताह में दो दिन प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को जायेगा, टूर 6 दिन और 5 रात का होगा, इसका किराया प्रति व्यक्ति 23,420/- रुपये रखा गया है। इस किराये में टूरिस्ट को ब्रेकफास्ट और डिनर की चिंता नहीं करनी वो किराये में ही शामिल है।
ये भी पढ़ें – Redmi Pad: भारत में लॉन्च हुआ रेडमी का सबसे सस्ता टैबलेट, मिलेगी बड़ी बैटरी, इतनी है कीमत, यहाँ जानें
जानिए त्रिपुरा को
त्रिपुरा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में से एक खूबसूरत राज्य है। ये उत्तर, पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में बांग्लादेश की सीमाओं को टच करता है और पूर्व में असम और मिजोरम की सीमाओं को टच करता है। अपनी जलवायु और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ, त्रिपुरा पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। पर्यटक यहां स्थित ऐतिहासिक हिंदू और बौद्ध स्थलों, मंदिरों, नदियों और रॉक नक्काशी को देखने जाते हैं।
Enjoy the nature, scenic beauty, culture & more with IRCTC's Blissful Tripura tour package starting at ₹23,420/- onwards. For details, visit https://t.co/eg0ERyK2na @AmritMahotsav #AzadiKiRail
— IRCTC (@IRCTCofficial) October 4, 2022
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

