Train accident: आंध्रप्रदेश में हुए रेल हादसे की रेलमंत्री ने बताई वजह, किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा – ‘ट्रैन के पायलट फोन पर देख रहे थे मैच’

Train accident: आंध्रप्रदेश में हुए रेल हादसे की रेलमंत्री ने बताई वजह, किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा – ‘ट्रैन के पायलट फोन पर देख रहे थे मैच’

Train accident: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में पिछले साल 29 अक्टूबर को हुए ट्रेन हादसे के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल हादसे के वक्त एक ट्रैन के पायलट और को-पायलट का अपने फ़ोन पर क्रिकेट मैच देखने का खुलासा हुआ है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के पायलट और को-पायलट की इस हादसे में मौत हो गई थी, और इसमें दोनों को हादसे के लिए जिम्मेदार माना गया था क्योंकि उन्होंने दो लाल सिग्नल पार कर दिए थे। जिससे बड़ा हादसा हो गया और हादसे में कई यात्रियों की जान चले गई।

क्या था हादसे का कारण?

दरअसल हादसा मानवीय भूल के कारण हुआ था, जानकारी में सामने आया की विशाखापट्टनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के पायलट ने रेड सिग्नल को क्रॉस कर दिया था। जिसके चलते यह आगे जा रही विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई। हादसा इतना खतरनाक था की इसमें दोनों ट्रैन क्षतिग्रस्त हो गई। और कई यात्रियों की जान चले गई कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल इस टक्कर से दोनों ट्रेनों के पांच डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए, जिसमें 3 कोच आगे के थे और जबकि दो पीछे आ रही ट्रेन के थे।

सुरक्षा कवच की जानकारी:

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मई 2022 में ट्रेन हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा कवच सिस्टम की बात की थी। इसके बावजूद, एक साल बाद भी इस प्रक्रिया को सिर्फ सिकंदराबाद जोन में ही लागू किया गया है, हालांकि जिसमें से अभी तक भी केवल 65 इंजनों को ही इन सुरक्षा कवच से लैस किया गया है। रेलवे ने 2022-23 वित्तीय वर्ष में कम-से-कम 5000 किलोमीटर रूट पर कवच लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इसमें भी देरी हो रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews