मंत्री पीयूष गोयल ने दी सीहोर को सौगात, हफ्ते में तीन दिन चलेगी वैष्णों देवी के लिए ट्रेन

Train for Maa Vaishno Devi will run three days a week from sehore

सीहोर, अनुराग शर्मा। विधायक सुदेश राय के पत्र पर केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सीहोर के धार्मिक नागरिकों को बढ़ी सौगात दी है। मां वैष्णोदेवी के धाम जाने वाले सीहोर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं को जल्द ही सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलगी। आगामी नौ नवंबर सोमवार से सप्ताह में तीन दिन सीधे मां वैष्णोदेवी के धाम जाने के लिए सीहेार रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन रूकेगी।

विधायक सुदेश राय ने कहा की कोरोनाकाल लॉकडाउन के कारण रेल मंत्रालय के द्वारा सभी ट्रेनों को अस्थाई रूप से स्थागित किया गया था। जिस का असर सीहोर रेलवे स्ठेशन पर भी देखा जा रहा था। सीहोर रेलवे स्टेशन पर हॉल्ट लेने वाली ट्रेनों का स्टापेज खत्म कर दिया गया था, जिससे धार्मिक यात्रा करने वाले नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। काफी भारी भरकम राशि और समय खर्च कर निजी वाहनों से नागरिक वैष्णोदेवी धाम की यात्रा करने के लिए विवश हो रहे थे।

धार्मिक श्रद्धालु नागरिकों ने बीते दिनों उक्त समस्या से अवगत कराया था जिस के बाद भोपाल लोकसभा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर से चर्चा की गई। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को भी पत्र लिखा गया। केंद्रीय रेल मंत्री ने शीर्ष हीं डॉ आंबेडकर नगर महू से माता वैष्णों देवी कटरा के बीच चलने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की घोषणा करने का आश्वासन दिया था।विधायक सुदेश राय ने श्री गोयल से सीहोर रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन को रोकने की मांग की थी जिस के बाद यह ट्रेन सुविधा नौ नवंबर से सीहोर स्टेशन पर भी मिलने जा रहीं है।

ट्रेन में सफर करने के लिए सोमवार से सीहोर रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्री आरक्षण करा सकते है। माता वैष्णोदेवी कटरा के बीच चलने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोई भी सामान्य बोगी नहीं है। यात्रियों को अतिरिक्त किराया चुकाकर यात्रा करना होगी । ट्रेन शुरू होने से शहर के मां वैष्णोदेवी के भक्तों में खुशी बनी हुई है अनेक नागरिकों ने विधायक सुदेश राय का आभार व्यक्त किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews