Transfer 2023 : राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के थोकबंद तबादले, 119 को मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

transfers 2023

Transfer 2023, Transfer  list 2023, RAS Transfer : प्रदेश में तबादले का दौर जारी है। बड़ी संख्या में आईएएस आईपीएस सहित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। उन्हें नवीन पद स्थापना सौंपी जा रही है। इसके साथ ही जल्द से जल्द उन्हें प्रभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए हुए हैं।

इसी बीच एक बार फिर से राजस्थान सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 119 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से कार्य मुक्त करते हुए निर्देश दिया गया कि किसी अवकाश का उपयोग किए बिना तुरंत प्रभाव से नवीन पद का कार्यभार ग्रहण करें और इसकी रिपोर्ट राजस्थान कार्मिक विभाग को भेजें।

कई राज्य प्रशासन सेवा अधिकारियों के रिक्त पद से उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है जबकि कुछ को दूसरे अधिकारी के स्थान पर नवीन कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानें कहां हुई पोस्टिंग

  • मूलचंद को रजिस्ट्रार राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर नियुक्त किया गया है
  • अजीत सिंह राजावत को अतिरिक्त आयुक्त सीआईडी आईजीएनपी बीकानेर नियुक्त किया गया है
  • बृजेश कुमार चंदोलिया को महाप्रबंधक गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड जयपुर नियुक्त किया गया है
  • परशुराम धानका को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त भरतपुर नियुक्त किया गया है
  • महावीर खराडी को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त उदयपुर नियुक्त किया गया है
  • कैलाश नारायण मीणा को संयुक्त शासन सचिव कृषि एवं पंचायती राज विभाग जयपुर नियुक्त किया गया
  • सुनील भाटी को आयुक्त मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग जयपुर नियुक्त किया गया है
  • ओमप्रकाश विश्नोई को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बीकानेर नियुक्त किया गया
  • विकास अधिकारी राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल राजस्थान जयपुर भेजा गया है
  • भगवत सिंह को सचिव जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जयपुर किया गया है
  • अनीता मीणा को कार्यकारी निदेशक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जयपुर नियुक्त किया गया है।

यहां देखें RAS तबादला लिस्ट

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”499532″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews