Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुआ 5 IAS और 4 IPS अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

पश्चिम बंगाल एक ही सप्ताह में तीसरी बार प्रशासनिक बदलाव हुआ है। कई आईएएस और आईपीएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी दी गई है?
IAS Transfer News

पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल (IAS IPS Transfer 2026) का सिलसिला जारी है। चुनाव आयोग के निर्देश पर ममता बनर्जी की सरकार ने 5 आईएएस और 4 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर भी बदले गए हैं। सरकार के मुख्य सचिव और महिला एवं बाल विकास और जनकल्याण विभाग के सचिव पद के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने 16 मार्च को जारी किया है।

बैच 1992 के आईपीएस अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल सरकार का डीजी और आईजीपी (इंचार्ज) बनाया गया है। नटराजन रमेश बाबू को करेक्शनल सर्विसेज, पश्चिम बंगाल सरकार डीजी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन आईपीएस अफसरों को मिला नया पदभार 

अजय कुमार रानाडे को एडीजी और आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर), पश्चिम बंगाल सरकार पद पर नियुक्त किया गया है। अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस आयुक्त पद पर पदस्थ किया गया है। इन अधिकारियों को चुनाव खत्म होने तक चुनाव से जुड़े किसी की पद पर नियुक्त नहीं किया जाएगा।

इन आईएएस अफसरों का हुआ तबादला 

  • शमा प्रवीण, वरिष्ठ विशेष सचिव, नॉर्थ बंगाल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट को जीटीए के प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • जगदीश प्रसाद मीणा, सचिव, होम एंड हिल्स अफेयर्स डिपार्टमेंट को सचिव, महिला एवं बाल विकास और जनकल्याण विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। सदस्य सचिव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपी गई है।
  • नंदिनी चक्रवर्ती को मुख्यमंत्री कार्यालय में विकास कार्यों के प्रिंसिपल कॉर्डिनेटर पद पर पदस्थ किया गया है।
  • संघमित्रा घोष को गृह एवं पहाड़ी मामले विभाग में प्रधान सचिव पर नियुक्त किया गया है। साथ ही संसदीय कार्य विभाग में प्रधान सचिव पद का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है।
  • दुष्यंत नारियाला की नियुक्ति पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews