Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS और 13 IPS अफसरों का हुआ तबादला, आदेश जारी

पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। एडीजी और आईजी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer News

विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में हलचल जारी है। एक बार फिर ममता बनर्जी की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS IPS Transfer 2026) बड़े पैमाने पर किया है। 13 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। दो आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शनिवार को जारी किया गया था।

आदेश के तहत राज्य पुलिस के पश्चिमी जोन के डीजीपी व आईजी पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार प्रसाद को साइबर सेल का नया एडीजी बनाया गया है। विशाल गर्ग को पश्चिमी जोन का नया डीजीपी और आईजी बनाया गया है। हावड़ा के ज्वाइंट कमिश्नर सरवरी राजकुमार को डीआईजी सीआईडी पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ

  • प्रवीण प्रकाश को आर्म्ड फोर्स 6वीं बटालियन से हटाकर बैरकपुर एसएफ बटालियन पर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • रायगंज डीआईजी सुधीर कुमार नीलकंठम मुर्शिदाबाद रेंज के नए डीआईजी होंगे।
  • सैयद वकर रजा को जलपाईगुड़ी में पदास्थापित किया गया है।
  • जलपाईगुड़ी पद पर कार्यरत संतोष नीलांबर को डीआईजी रायगंज पद की जिम्मेदारी सौंप गई है।
  • शीशराम झांझरिया ट्रैफिक के नए आईजी होंगे।
  • नॉर्थ बंगाल का नया आईजी सुकेश जैन को बनाया गया है।
  • पारिजात विश्वास को एसपी ईस्ट मिदनापुर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • मिथुन दे को जीआरपी खड़कपुर डिवीजन पद पर पदस्थ किया गया है।
  • द्युतिमान भट्टाचार्य को डीसीपी साउथ बैरकपुर पद पर नियुक्त किया गया है।
  • पपिया सुल्तान को नया डिप्टी असिस्टेंट कमिश्नर एसपी बैरकपुर बनाया गया है।

इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

आईएएस अधिकारी वंदना यादव को उद्योग, वाणिज्य और उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें डब्ल्यूआईडीसी के प्रबंध निदेशक, पीएए और पीआर विभाग के प्रमुख सचिव और  एल एंड एलआर और आरआर एंड आर विभाग और एलआरसी के प्रमुख सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह को हाउसिंग डिपार्मेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा यूथ सर्विसेज और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट और सिविल डिफेंस डिपार्टमेंट और एनिमल रिसोर्स डेवलपमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews