Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईपीएस समेत 66 अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

RAS transfer news

Transfer: बिहार सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग (Bihar Police Transfer) में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। दो आईपीएस समेत कुल 66 पुलिस आधिकारिकों का ट्रांसफर किया गया है। बुधवार को इस संबंध में तीन-तीन सूची भी जारी की गई है। आईपीएस ऑफिसर काम्या मिश्रा को फील्ड से हटा दिया गया है, उन्हें पटना सदर की अनुमंडल पुलिस के पदाधिकारी पद से हटा कर अपराध अनुसंधान विभाग में सहायक पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आईपीएस ऑफिसर स्वीटी सहरावत को सदर पटना का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

पहली सूची में शामिल हैं इन पुलिस अधिकारियों के नाम

शिवहर के डीएसपी (हेडक्वाटर) शशि शंकर कुमार को कटिहार सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति किया गया है। मधेपुरा के उदाकिशनगंज SDPO सतीश कुमार को गया से वजीरगंज समान पोस्ट पर पदस्थापित किया गया है। वहीं पटना विधि व्यवस्था के डीएसपी नरुल हक अब बिहारशरीफ (नालंदा) का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।वैशाली पुलिस उपाधीक्षक जय प्रकाश सिंह को नरकटियागंज (बेतिया) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। बिहार पटना विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार राय बलिया बेगूसराय की कमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में संभालेंगे।

दूसरी सूची भी जारी

सरकार ने पुलिस अधिकारियों के तबादले की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 31 तबादले की जानकारी दी गई है। सोनपुर सारण अनुमंडल पुलिस अधिकारी अंजनी कुमार को पटना विशेष कार्य बल का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। नालंदा बिहारशरीफ़ की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिब्बली नोमानी को पटना विशेष शाखा का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। बक्सर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम को रोहतास के पुलिस उपाधीक्षक रक्षित पद की जिम्मीदरी सौंपी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews