Transfer New: प्रशासनिक फेरबदल, फिर 40 से ज्यादा अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

आईपीएस अधिकारियों की जारी लिस्ट में अमित जैन, रमेश, निश्चय प्रसाद एम, प्रशांत किरण, हेमंत कलाल, अभिषेक अंडासु, विनय कुमार डी एच, पंकज यादव, आदित्य काकडे, विशाल जांगिड और शिवानी का नाम शामिल हैं, जिनके नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए है।
transfer news

Rajasthan IPS Transfer List: राजस्थान आईएएस, आईपीएस और राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के बाद अब फिर पुलिस प्रशासन विभाग में फेरबदल किया गया है ।मंगलवार देर रात को फिर 11 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए है।
इसमें से 7 ऐसे IPS अधिकारी है जो प्रशिक्षण कर लौटे हैं और अब उनकी पोस्टिंग की गई है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।

लिस्ट में अमित जैन, रमेश, निश्चय प्रसाद एम, प्रशांत किरण, हेमंत कलाल, अभिषेक अंडासु, विनय कुमार डी एच, पंकज यादव, आदित्य काकडे, विशाल जांगिड और शिवानी का नाम शामिल हैं। इसके बाद इन सभी 7 आईपीएस अधिकारी ने सीएम भजनलाल शर्मा से भी मुलाकात की।

राजस्थान आईपीएस तबादला सूची

  • अमित जैन (2020)- सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त जायल, जिला नागौर, सहायक पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर
  • रमेश (2020)- सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त सदर, जिला बीकानेर- सहायक पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर
  • निश्चय प्रसाद एम (2021)- सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त राजगढ़, जिला चूरू
  • प्रशांत किरण (2021)- सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त राजगढ़, जिला चूरू- सहायक पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस, सीकर रेंज, सीकर
  •  हेमंत कलाल (2021)-सहायक पुलिस आयुक्त, जोधपुर पूर्व, आयुक्तालय जोधपुर
  • अभिषेक अंडासु (2021)- सहायक पुलिस आयुक्त, पूर्व जोधपुर, आयुक्तालय
  • जोधपुर- सहायक पुलिस आयुक्त, लीव रिजर्व, कार्यालय पुलिस आयुक्त, पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर
  •  विनय कुमार डी एच (2022)- सहायक पुलिस आयुक्त, बस्सी, जयपुर आयुक्तालय, जयपुर
  • पंकज यादव (2022)- सहायक पुलिस अधीक्षक, भरतपुर, जिला भरतपुर
  • आदित्य काकडे (2022)-सहायक पुलिस आयुक्त, मानसरोवर, जयपुर आयुक्तालय, जयपुर
  • विशाल जांगिड (2022)-सहायक पुलिस अधीक्षक, बीकानेर सदर, जिला बीकानेर
  •  शिवानी (2022)- सहायक पुलिस अधीक्षक, अलवर ग्रामीण, जिला अलवर

छग लोक निर्माण विभाग में भी बंपर तबादले

छत्तीसगढ़ शासन ने भी लोक निर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादलों किए गए है। इसमें कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंताओं समेत कुल 32 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।ये सभी लंबे समय से बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा इलाकों में पदस्थ थे। इसमें खास बात यह है कि सभी को बस्तर के दंतेवाड़ा और सुकमा भेजा गया है। इकलौते कार्यपालन अभियंता विका श्रीवास्तव को नया रायपुर से सुकमा तबादल किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews