Hindi News

Transfer News: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसर इधर से उधर, कई अंचल के CO बदले, देखें लिस्ट

Published:
19 अंचल के सीओ बदले गए हैं। राज्य सरकार ने तबादले और नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
Transfer News: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसर इधर से उधर, कई अंचल के CO बदले, देखें लिस्ट

Transfer News: हाल ही में झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा 9 अधिकारियों (IAS Officers) का स्थानांतरण किया था। अब राज्य में 19 अंचल अधिकारियों (CO)  का तबादला किया गया। इस संबंध में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने 7 अक्टूबर सोमवार को आदेश जारी कर दिया है।

फतेहपुर, घाटशिला, जमुआ, जमशेदपुर, विद्यासागर समेत कई अंचल के सीईओ बदले गए हैं। विजय हेमराज खलखो को बोरिया, साहेबगंज अंचल अधिकारी को अगले आदेश मँझगांव, पश्चिम के अंचल अधिकारी पद पर तैनात किया गया है।

कई अधिसूचित अंचल अधिकारियों को सीओ बनाया गया (Jharkhand Transfer News)

अधिसूचित अंचल अधिकारी सिल्ली रांची पद पर कार्यरत प्रवीण कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से अंचल अधिकारी, बलियापुर धनबाद के पद पर भेजा गया है। अधिसूचित अंचल अधिकारी बलियापुर धनबाद के पद पर कार्यरत अरुणिमा एक्वा को सीओ, सिल्ली रांची का पद पर तैनात किया गया है। अधिसूचित अंचल अधिकारी, पौड़ैयाहाट, गोड्डा पर तैनात विजय कुमार दास को तण्डवा चतरा सीओ पद पर नियुक्त किया गया है। फुलेश्वर साव अधिसूचित अंचल अधिकारी, तण्डवा चतरा के पद पर तैनात को अंचल अधिकारी खूंटपानी, पश्चिम सिंहभूम के पद पर नियुक्त किया गया है। अधिसूचित अंचल अधिकारी कर्रौ,  देवघर के पद पर कार्यरत मोहम्मद मुदस्सर नजर मंसूरी को अंचल अधिकारी, सेन्हा, लोहहरदगा पद पर भेजा गया है।

यहाँ के सीओ भी बदले गए (Jharkhand CO Transfer List)

बांसजोर, सिमडेगा सीओ पद पर पंकज कुमार भगत को तैनात किया गया है। चोनाराम हेम्ब्रम को पद पर करमाटांड़- विद्यासागर, जामताड़ा सीओ का पद पर नियुक्त किया गया है। शंभूराम को जलडेगा, सिमडेगा सीओ  पद पर तैनात किया गया है। मनोज कुमार को जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम सीओ पद पर नियुक्त किया गया है। संजय पांडे जमुआ, गिरीडीह सीओ पद पर भेजा गया है। घाटशिला पूर्वी सिंहभूम पद पर श्रीमती निशांत अंबर को नियुक्त किया गया है। हिम्मतलाल महतो को फतेहपुर जामताड़ा सीओ पद पर तैनात किया गया है। विजय कुमार को बालूमथ, लातेहार सीओ का पद पर भेजा गया है। तृप्ति विजय कुजूर को अड़की, खूंटी सीओ पद पर नियुक्त किया गया है। डुमरिया, पूर्वी सिंहभूम सीओ  पद पर पवन कुमार को पवन कुमार को तैनात किया गया है। राम प्रवेश कुमार को डुमरी, गुमला सीओ पद पर तैनात किया गया है।

Notification-No.-3333-dated-07.10.2024
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews