Transfer News: 19 अधिकारियों के हुए तबादले, आदेश जारी, जानिए किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

अनीता चमोला को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) देहरादून और नवीन कुमार सिंह को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
transfer news

Transfer News : आईएएस आईपीएस के बाद उत्तराखंड के परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने परिवहन विभाग के कुल 19 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें चार आरटीओ समेत एआरटीओ, टीटीओ अधिकारी शामिल है।

इस संबंध में परिवहन सचिव बृजेश संत ने आदेश जारी कर दिए हैं और सभी अफसरों को तत्काल तैनाती के लिए कहा गया है। खास बात यह है कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा के परिवहन नोडल अधिकारी सुनील शर्मा को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून के पद से अवमुक्त करते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानें किस अधिकारी को कहां भेजा

  1. संदीप सैनी को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) देहरादून ।
  2. शैलेश तिवारी को सहायक परिवहन आयुक्त, (प्रवर्तन), मुख्यालय ।.
  3. सुनील शर्मा को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी ।
  4. अनीता चमोला को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) देहरादून ।
  5. नवीन कुमार सिंह को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रुद्रपुर ।
  6. रश्मि पंत को  सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ऋषिकेश।
  7. जितेंद्र बहादुर चंद्र को प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रुड़की ।
  8. पंकज श्रीवास्तव को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) देहरादून।
  9. एल्विन रॉक्सी को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कर्णप्रयाग ।
  10. निखिल शर्मा को प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार ।
  11. चक्रपाणि मिश्रा को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) देहरादून।
  12. विमल पांडे को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) काशीपुर ।
  13. मोहित कोठारी को  सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रुद्रपुर ।
  14. पूजा नयाल को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) काशीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई.
  15. हरीश रावल को परिवहन कर अधिकारी (इंटरसेप्टर) रुड़की ।
  16. शशि दुबे को प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) कोटद्वार।
  17. प्रदीप रौथाण को  संभागीय निरीक्षक ऋषिकेश ।
  18. आनंद वर्धन को संभागीय निरीक्षक, हरिद्वार ।
  19. रोमेश अग्रवाल को  संभागीय निरीक्षक, टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में बदलाव के भी संकेत

खबर है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में भी बड़ा फेरबदल हो सकता है। ऊर्जा, PWD, स्वास्थ्य, पर्यटन और सिंचाई जैसे बड़े विभाग में कई अधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है। खास तौर पर ऐसे विभागों में बदलाव किया जा सकता है जिनमें सचिव स्तर के अधिकारी तीन या तीन साल से अधिक समय से जमे हुए हैं।इस संबंध में जल्द लिस्ट जारी हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews