Transfer News : फिर हुए अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

police transfer news

UP IPS IAS transfer 2023 : नए साल से पहले उत्तर प्रदेश में आईएएस आईपीएस समेत अलग अलग विभागों के अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अब राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अफसरों के पदस्थापना स्थल में फेरबदल किया है। इस बारे में पुलिस महानिदेशक कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है।

इन आईपीएस-आईएएस अफसरों के हुए तबादले

  • जारी आदेश के मुताबिक़ 2014 बैच के अंकित मित्तल को गोंडा एसपी के पद से हटाते हुए आरटीसी चुनार मिर्जापुर का एसपी बनाया गया है।इसी तरह कमिश्नरेट लखनऊ में तैनात डीसीपी विनीत जायसवाल को गोंडा का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
  • जानकारी के अनुसार 2 आईएएस अफसरों का भी ट्रांसफर किया गया है।इसमें साल 2020 बैच के आईएएस अफसर विशाल कुमार को मिर्जापुर जिले में नई पोस्टिंग मिल गई है।कुमार को सीडीओ मिर्जापुर के पद पर ट्रांसफर किया गया है। जबकि सीडीओ मिर्जापुर का पदभार संभाल रही आईएएस श्रीलक्ष्मी को एसीईओ नोएडा के पद पर नियुक्त किया गया है, हालांकि अभी तक इन आईएएस अधिकारियों के तबादले की शासन स्तर से जारी की जाने वाली कोई भी लिस्ट सामने नहीं आई है।

जालंधर में थानों के प्रभारियों के तबादले

इसके अलावा पंजाब के जालंधर में भी पुलिस कमिश्नर द्वारा कई थानों के प्रभारियों के तबादले किए गए हैं।इसमें थाना भार्गव कैंप का इंचार्ज गगनदीप सेखों भेजा गया है। वही थाना कैंप भार्गव कैंप में तैनात प्रभारी हरदेव सिंह को भी नई जगह भेजा गया है। इसके साथ कई अन्य थाना प्रभारियों के लिए भी तबादले किए गए हैं जिनकी सूची निम्न हैं..

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews