Transfer News : फिर हुए राज्य में अधिकारियों के तबादले, मिली नई पदस्थापना, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात गिरिजा शंकर प्रसाद कोउप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, बोकारो और अवर सचिव के पद पर तैनात रवि प्रकाश को एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर (आदित्यपुर नगर निगम) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
transfer news

Transfer News : झारखंड सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य की चंपई सोरेन सरकार ने 9 अधिकारियों के तबादले किए है। खास करके खेल निदेशक सुशांत गौरव की जगह पर बोकारो के डीडीसी संदीप कुमार को खेलकूद, पर्यटन कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के नए निदेशक के रूप में पदभार सौंपा गया है, हालांकि, सुशांत गौरव का पदस्थापन किसी भी विभाग में नहीं किया गया है फिलहाल उनके पास उद्योग विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग ने भी आदेश जारी कर दिए है।

जानिए किसको क्या सौंपी जिम्मेदारी

  • उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, बोकारो के पद पर पोस्टेड हुए संदीप कुमार का ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक डायरेक्टर (खेलकूद, पर्यटन कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग) के पद।
  • अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पोस्टेड मो. शब्बीर अहमद का ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पलामू के पद ।
  • उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात गिरिजा शंकर प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, बोकारो के पद पर ।
  • भूमि सुधार उप समाहर्ता, सिमरिया (चतरा) के पद पर तैनात बिनोद प्रजापति की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक अपर सेक्रेटरी (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग) के पद।
  • अवर सचिव (योजना एवं विकास विभाग) के पद पर तैनात रवि प्रकाश को अगले आदेश तक अपने वेतनमान में एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर (आदित्यपुर नगर निगम) के पद ।
  • अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) पूर्वी सिंहगूम, जमशेदपुर के पद पर तैनात अनन्त कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर नगर आयुक्त (चास नगर निगम) के पद ।
  • अपर समाहर्त्ता (साहेबगंज) के पद पर तैनात राज महेश्वरम का ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक अपर समाहर्त्ता (गढ़वा) के पद ।
  • प्रखंड विकास पदाधिकारी (पदमा, हजारीबाग) के पद पर तैनात मृत्युंजय कुमार को अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के पद ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews