Transfer News 2024 : प्रशासनिक बदलाव, फिर हुए अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

योगी सरकार ने वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार को आर्थिक अपराध अनुसंधान (EOW) का IG बनाया है। इससे पहले अखिलेश आईजी आजमगढ़ रेंज थे। 
transfer news

UP IPS Transfer 2024 : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 3 आईएएस और 16 आईपीएस के बाद अब दो और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अफसरों का तबादला किया है। इनमें 2005 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार और 2010 बैच के आईपीएस वैभव कृष्णा शामिल हैं।वही छग हाईकोर्ट ने 10 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं, साथ ही दो को नई जिम्मेदारी सौंपी है।यह आदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने जारी किए हैं।

इन 2 आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

  • योगी सरकार ने वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार को आर्थिक अपराध अनुसंधान (EOW) का IG बनाया है। इससे पहले अखिलेश आईजी आजमगढ़ रेंज थे।
  • लंबे समय से साइड पोस्टिंग में चल रहे 2010 बैच के आईपीएस वैभव कृष्णा को योगी सरकार ने आजमगढ़ का डीआईजी रेंज बनाया है। वैभव कृष्ण मौजूदा समय में पुलिस उपमहानिरीक्षक वीआईपी सुरक्षा, लखनऊ के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वैभव कृष्णा को अखिलेश कुमार की जगह पर भेजा गया है।

छग हाईकोर्ट ने किए 10 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

  • हाई कोर्ट के जारी आदेश के मुताबिक धमतरी में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) पंकज कुमार जैन को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (चयन एवं भर्ती) नियुक्त किया गया है।
  • हाईकोर्ट स्थापना में ओएसडी आदित्य जोशी को हाईकोर्ट की ई लॉ रिपोर्ट कमेटी के एडिटोरियल बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया है।
  • बालोद की प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज डॉ. प्रज्ञा पचौरी को इसी पद पर दुर्ग भेजा गया है।
  • हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (चयन एवं भर्ती) जितेंद्र कुमार को रायगढ़ का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है।
  • स्थायी लोक अदालत, बिलासपुर के चेयरमैन मो. रिजवान खान को बैकुंठपुर का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है।
  • फैमिली कोर्ट, बिलासपुर के प्रिंसिपल जज श्यामलाल नवरत्न अब बालोद के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज होंगे।
  • डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज प्रशांत पाराशर को बलौदा बाजार से दुर्ग, डॉ. ममता भोजवानी को सक्ती से कोरबा, विक्रम प्रताप चंद्रा को कोरबा से कोंडागांव और हाई कोर्ट में ओएसडी वीरेंद्र का रायगढ़ तबादला किया गया है।
  • डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज प्रशांत कुमार शिवहरे को सक्ती के फास्ट ट्रैक कोर्ट से सक्ती में ही प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश और स्मिता रत्नावत को भाटापारा के फास्ट ट्रैक कोर्ट से भाटापारा में ही डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एडिशनल सेशन जज बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews