Transfer News : फिर हुए अधिकारियों के तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

नरेश बालोदिया को राजस्थान में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त का पदभार सौंपा गया है। नरेश कुमार बालोदिया 1989 बैच के IRS अधिकारी है। इस पद पर काम कर रहे राज टंडन का मुंबई तबादला किया गया है।
transfer news

IRS officers Transfer rajasthan: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने IRS अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं।इसके तहत नरेश बालोदिया को राजस्थान में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त का पदभार सौंपा गया है। नरेश कुमार बालोदिया 1989 बैच के IRS अधिकारी है। इस पद पर काम कर रहे राज टंडन का मुंबई तबादला किया गया है।राज टंडन के पास राज्य के PCCIT की अतिरिक्त जिम्मेदारी है।

12 जुलाई तक संभालनी है जिम्मेदारी

एक प्रधान महानिदेशक आयकर को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। राजस्थान के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त का भी तबादला हुआ है । राजस्थान में कार्यरत IRS अधिकारी निधि नैय्यर का दिल्ली, राकेश के मीना का मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़, डॉ. वेंकटेशा वी.का कर्नाटक व गोवा, एमपी सिंह का मुम्बई,राजीव मोहन का उत्तर प्रदेश-पश्चिम रीजन में तबादला हुआ है।  IRS अधिकारी फणीश्वर की दिल्ली से राजस्थान में वापसी हुई है।सभी अधिकारियों को 12 जुलाई तक नई जिम्मेदारी संभालनी है।

यूपी में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में फिर तबादले

  • वरिष्‍ठ परामर्शदाता जिला चिकित्‍सालय बस्‍ती डॉ. रामेश्‍वर मिश्रा को मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी बदायूं ।
  • डॉ. रजत कुमार चौ‍रसिया को मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक शैय्या संयुक्‍त चिकित्‍सालय कुमारगंज अयोध्‍या से मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी सिद्धार्थनगर ।
  • डॉ. संजय कुमार को अपर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी अमेठ से मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी बहराइच ।
  • डॉ. अनिल कुमार अपर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी शामली से मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी शामली।
  • डॉ. राजीव नयन अपर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी सीतापुर से मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी फतेहपुर ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews