Transfer 2024 : अधिकारियों के हुए तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

चुनाव आयोग द्वारा पीसीएस अफसर गुरप्रीत सिंह थिंद और किरण शर्मा का तबादला किया गया है, साथ ही नई पोस्टिंग तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश दिए है।
transfer news

Transfer 2024 : लोकसभा चुनाव के मतदान के बीच पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। आए दिन अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है।इसी क्रम में अब भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालन करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने 2 पीसीएस अधिकारियों की तबादले के आदेश जारी किए है। जिन अधिकारियों के तबादले हुए उनमें गुरप्रीत सिंह थिंद और किरण शर्मा शामिल है। साथ ही नई पोस्टिंग तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश दिए है।

इससे पहले चुनाव आयोग के निर्देशों पर पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए 18 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए थे। जिनमें रमनदीप सिंह, मनदीप कौर, आतिश भाटिया, रूपदीप कौर, दीप करम सिंह व अन्य अधिकारियों के नाम शामिल थे।

आंध्र प्रदेश डीजीपी के तबादले का आदेश

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक केवी राजेंद्रन रेड्डी को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही आयोग ने राज्य सरकार को रिक्त पद को भरने के लिए सोमवार तक पुलिस महानिदेशक स्तर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन पात्र अधिकारियों के नाम सौंपने के निर्देश दिए है।
सुत्रों की मानें तो चुनाव आयोग ने यह कदम विपक्ष की शिकायतों के बाद उठाया है, जिसमें कहा गया था कि डीजीपी और कई अन्य अधिकारी राज्य में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के साथ सहयोग कर रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews