
Delhi IPS Transfer : दिल्ली पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया हैं। उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने एक आदेश जारी किया है जिसमें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 14 अधिकारियों का तबादला और नई जिम्मेदारियों सौंपी गई हैं। खबर है कि यह फैसला पुलिस इस्टेबलिशमेंट बोर्ड की अनुशंसा पर लिया गया है।इसमेंअनिल शुक्ला को स्पेशल सेल का नया स्पेशल सीपी (Special CP) और नीरज ठाकुर को ट्रैफिक डिवीजन का स्पेशल सीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले मार्च में दिल्ली पुलिस में 28 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था, उस समय भी पुलिस इस्टेबलिशमेंट बोर्ड की सिफारिश पर तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किए गए थे।
दिल्ली आईपीएस अफसर तबादले
- रॉबिन हिबू : स्पेशल CP, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीज़न, का ट्रांसफर करके उन्हें स्पेशल CP, ह्यूमन रिसोर्स डिवीजन
- राजेश खुराना: स्पेशल CP (MD)/DPHCL, का ट्रांसफर करके उन्हें स्पेशल CP, प्रोविज़न और फाइनेंस डिवीज़न
- नीरज ठाकुर : स्पेशल CP, प्रोविज़न और फाइनेंस डिवीज़न (स्पेशल CP, विजिलेंस का एडिशनल चार्ज), का ट्रांसफर करके उन्हें स्पेशल CP, ट्रैफिक डिवीज़न
- देवेश चंद्र श्रीवास्तव : स्पेशल CP, क्राइम, को स्पेशल CP, क्राइम । परसेप्शन मैनेजमेंट और मीडिया सेल डिवीज़न का एडिशनल चार्ज ।
- डेविड लालरिंसंगा : स्पेशल CP, ऑपरेशंस (PCR और कम्युनिकेशन)। SPUNER का एडिशनल चार्ज।
- अनिल शुक्ला :स्पेशल CP, स्पेशल सेल ।टेक और PI डिवीज़न का एडिशनल चार्ज
- मनीष कुमार अग्रवाल : स्पेशल CP, इंटेलिजेंस डिवीज़न । पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीज़न का एडिशनल चार्ज ।
- अजय चौधरी: SPUWAC का एडिशनल चार्ज देते हुए स्पेशल CP, विजिलेंस डिवीज़न के पद पर तैनात किया गया है।
- अतुल कटियार :स्पेशल CP, वेलफेयर डिवीज़न, को लाइसेंसिंग और लीगल डिवीज़न का एडिशनल चार्ज देते हुए स्पेशल CP, वेलफेयर डिवीज़न के पद पर ही रखा गया है।
- के जगदीसन : MD, DPHCL का एडिशनल चार्ज देते हुए स्पेशल CP, प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीज़न ।
- विजय कुमार: जॉइंट CP, ईस्टर्न रेंज, का ट्रांसफर करके उन्हें जॉइंट CP, CP सेक्रेटेरिएट-कम-OSD टू CP दिल्ली
- राजीव रंजन सिंह : एडिशनल CP, ईस्टर्न रेंज
- रोहित राजबीर सिंह: DCP, CP सेक्रेटेरिएट (क्राइम)
- विक्रम के पोरवाल: DCP, CP सेक्रेटेरिएट (एडमिन) के पद पर तैनात किया गया है।
DELHI IPS TRANSFER ORDER

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

