
Transfer News: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर फेरबदल किया गया है।राज्य सरकार ने 8 शोध सहायक और जिला भाषा अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर ने आदेश जारी किया गया है।
वही प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने तहसीलदारों को भी इधर से उधर किया है। जम्मू कश्मीर में सेक्शन अधिकारी समेत 13 अफसरों के तबादले किए गए है।
हिमाचल प्रदेश में इन अधिकारियों के हुए तबादले
- दीपा शर्मा को डीएलओ किन्नौर ।
- सोलन की जिला भाषा अधिकारी ममता को डीएलओ सिरमौर।
- कांता नेगी को डीएलओ सोलन ।
- संतोष कुमार को डीएलओ हमीरपुर ।
- हमीरपुर निक्कू राम को डीएलओ ऊना ।
- नीलम कुमारी को डीएलओ बिलासपुर
- प्रमिला देवी को डीएलओ कल्लू का प्रभार सौंपा गया है।
HP: तहसीलदारों के तबादले
हिमाचल सरकार ने 4 तहसीलदारों के तबादले किए हैं।अधिसूचना के अनुसार शिवानी भारद्वाज को श्री नयनादेवी से खुंडियां, धीरज शर्मा को सरकाघाट से रोहड़ू, निधि सकलानी को मनाली से बाली चौकी तथा प्रिंस धीमान को जोगिंद्रनगर से तहसील कार्यालय मंडी सदर में तहसीलदार के पद पर तैनाती दी गई है।
जम्मू में भी कई अफसर इधर से उधर
- सामान्य प्रशासनिक विभाग के आदेश के तहत शगुफ्ता शहीन को कल्चर विभाग में, हेड सहायक नजीर अहमद को सार्वजनिक शिकायत, जावेद अहमद को सोशल वेलफेयर, नजा अख्तर को सहकारिता विभाग, रिफत रसूल वन विभाग, तारा मनी पर्यावरण विभाग, राम कृष्ण को पर्यटन विभाग भेजा है।
- आशिक हुसैन को शिक्षा विभाग, इंस्पेक्टर दिलशादा अख्तर को विधानपरिषद, सीनियर सहायक शौकत अहमद को कौशल विकास, अमरजीत को मुबारक मंडी हेरिटेज सोसायटी, अब्दुल हमीद को एसएसबी और मोहम्मद मुश्ताक जूनियर सहायक को सर्विस विभाग में भेजा गया है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

