Transfer News: राज्य में हुए 3 IAS और 3 IPS अधिकारियों के तबादले, इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, देखें लिस्ट

ias ips transfer

Transfer News: राजस्थान में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। 3 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों (IAS Transfer) को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 3 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 3 पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer) हुआ है। एक आईपीएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारियों को संभालने के आदेश जारी किए गए हैं।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

  • अतिरिक्त आयुक्त (II) ई.जी.एस जयपुर मुहम्मद जुनैद पीपी को संयुक्त शासन सचिव, वित्त (व्यय-II) विभाग जयपुर पद पर नियुक्त किया गया है।
  • राहुल जैन को आयुक्त, उदयपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
  • घिगदे स्नेहल नाना को नगर विकास न्यास अलवर के सचिव पद पर तैनात किया गया है।
IAS transfer list
आईएएस तबादला सूची

इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

  • करण सिंह, विशिष्ट शासन सचिव, श्रम विभाग को आयुक्त, श्रम विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • राजेन्द्र विजय (विशिष्ठ शासन सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग) प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम पद का प्रभार भी संभालेंगे।
  • विश्व मोहन शर्मा आयुक्त मिड-डे मिल को विशिष्ट शासन सचिव, शिक्षा राजस्थानम जयपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

राजेन्द्र कुमार मीणा को डिडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात किया गया है, वह पहले पुलिस अधीक्षक, चुरू पद पर कार्यरत थे। पुलिस अधीक्षक, चुरू पद पर जी यादव (पुलिस अधीक्षक डिडवाना) को नियुक्त किया गया है। मोनिका सेन को पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालयम जयपुर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पुलिस उपयुक्त (मुख्यालय) पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर को पुलिस उपायुक्त (यातायात) पुलिस आयुक्तालय जोधपुर पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ips transfer list
आईपीएस तबादला सूची
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews