Transfer News: प्रशासनिक बदलाव, फिर हुए अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपा जिम्मा?

यूपी सरकार ने कमलेश कुमार दीक्षित को पुलिस उपयुक्त अपराध के साथ पुलिस उपायुक्त महिला अपराध का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
transfer news

UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। आए दिन आईएएस आईपीएस समेत विभिन्न विभागों के अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 22 मार्च 2025 को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट 2 डीसीपी और 2 एसीपी के तबादले किए गए है।

आदेश के मुताबिक, डीसीपी सेंट्रल लखनऊ रवीना त्यागी को DCP अभिसूचना एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें डीसीपी क्राइम के साथ DPC महिला अपराध का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सौम्या पांडेय को ACP ट्रैफिक से एसीपी महिला अपराध के साथ यूपी-112 एवं सोशल मीडिया सेल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अंशू जैन को ACP महिला अपराध से ACP ट्रैफिक और कमलेश कुमार दीक्षित को पुलिस उपयुक्त अपराध के साथ पुलिस उपायुक्त महिला अपराध का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

बीते दिनों हुए थे आईपीएस-पीपीएस के तबादले

गौरतलब है कि मार्च के महीने में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 2 दर्जन से ज्यादा भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों, प्रांतीय पुलिस सेवा और आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। बीते दिनों सात आईपीएस और 20 पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। इससे पहले 16 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews