Transfer News: बड़ा बदलाव, 15 अधिकारियों के फिर हुए तबादले, आदेश जारी, जानें किसे कहां भेजा?

वीरेंद्र कुमार मिर्ची को सामान्य प्रशासन अधीक्षण तो कमलेश कुमार गजभिये को सुशासन एवं अभिसरण विभाग, नंद कुमार मेश्राम को जेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
officer Transfer

Transfer News 2024 : छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर लगातार जारी है। आईएएस आईपीएस अफसरों के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 अनुभाग अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसके अलावा गरियाबंद और दुर्ग जिले में 2 डॉक्टर्स के प्रभार बदलने का भी आदेश जारी किया गया है।

जानिए किस अधिकारी को क्या सौंपी जिम्मेदारी

  • सचिवालय सेवा के अनुभाग अधिकारियों में वीरेंद्र कुमाार मिर्चे, कमलेश कुमार गजभिये, नंदकुमार मेश्राम, मनीराम रात्रे, कुमस कांत, बसंत कुमार ध्रुव, लीलाम्बर ओहदार, सुदर्शन यादव, वीरेंद्र कुमार और कुंजलाल यादव के ट्रांसफर आदेश जारी हुए।
  • वीरेंद्र कुमार मिर्ची को सामान्य प्रशासन अधीक्षण तो कमलेश कुमार गजभिये को सुशासन एवं अभिसरण विभाग, नंद कुमार मेश्राम को जेल विभाग, मनीराम रात्रे को मछली पालन विभाग, कुसुम कांत को कौशल विकास तकनीकी शिक्षण रोजगार विभाग, बसंत कुमार ध्रुव को वित्त विभाग, नीलांबर ओहदार को सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष-13, सुदर्शन यादव को लोक निर्माण विभाग,और कुंज लाल यादव को गृह विभाग एनआरआई सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

यूपी में भी डॉक्टरों के तबादले

यूपी के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निरीक्षण के बाद बछरावां सीएचसी के चार डॉक्टरों का तबादला कर दिया गया है। चिकित्सकों को नई सीएचसी में ज्वॉइन करके चिकित्सीय सेवा देने के आदेश दिए गए हैं। लालगंज सीएचसी के एक चिकित्सक को भी दूसरे अस्पताल भेजा गया है। बछरावां सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नमृता राय को जतुआ-टप्पा सीएचसी ,डॉ. पारुल सिंह का बछरावां से शिवगढ़,चिकित्सक डॉ. हुमा कौशर को बेलाभेला सीएचसी और डॉ. संजीव शुक्ला को बछरावां से शिवगढ़ सीएचसी में ज्वॉइन करने का आदेश दिया गया है। लालगंज सीएचसी में तैनात रहे चिकित्सक डॉ. राजकिशोर तिवारी को जतुआ-टप्पा सीएचसी भेजा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews