
उत्तराखंड में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने आईएएस आईपीएस के बाद अब आबकारी विभाग में 1 दर्जन अफसरों को इधर से उधर किया है। शासन में प्रमुख सचिव आबकारी एल फ़ैनई ने 12 आबकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव से जुड़ा आदेश जारी किया है।
इनमें देहरादून, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और पौड़ी गढ़वाल के जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) भी बदले गए हैं। देहरादून का चार्ज इस बार कुंवर पाल सिंह को दिया गया है।
उतराखंड: आबकारी विभाग अधिकारियों के तबादले
- आबकारी आयुक्त कार्यालय से संबंद्ध चल रहे संयुक्त आयुक्त केके कांडपाल को संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल। कांडपाल उच्च न्यायालय में आबकारी विभाग के खिलाफ मुकदमों की पैरवी का काम भी देखेंगे।
- उप आबकारी आयुक्त विवेक सोनिकिया को उप आबकारी आयुक्त ऊधमसिंहनगर परिक्षेत्र के साथ-साथ हाईकोर्ट में पैरवी का काम देखने की जिम्मेदारी ।
- सहायक आबकारी आयुक्त तपन कुमार पांडेय को नैनीताल प्रवर्तन दल की जिम्मेदारी से हटाकर चमोली जिला आबकारी अधिकारी का चार्ज ।
- जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंहनगर राजीव चौहान को अब सहायक आबकारी आयुक्त के रूप में आयुक्त कार्यालय देहरादून ।
- सहायक आयुक्त नाथूराम जोशी को ऊधमसिंहनगर प्रवर्तन से ट्रांसफर कर जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंहनगर ।
- सहायक आयुक्त हरीश जोशी को आबकारी आयुक्त कार्यालय देहरादून से हटाकर प्रवर्तन दल नैनीताल ।
- सहायक आयुक्त कैलाश चंद बिंजौला को जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार
- सहायक आयुक्त प्रमोद मैठानी को हरिद्वार प्रवर्तन दल
- सहायक आयुक्त राजेंद्र लाल जिला आबकारी अधिकारी चंपावत
- आबकारी निरीक्षक तारा चंद पुरोहित को प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून।
- दुर्गेश्वर त्रिपाठी को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन दल नैनीताल से हटाते हुए चमोली का जिला आबकारी अधिकारी।
- कुंवर पाल सिंह को जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी गढ़वाल से हटाते हुए देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी।
Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

