Transfer News: बड़ा बदलाव, राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों समेत कई अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

एसडीएम उदयपुर केशव राम को मेडिकल कॉलेज चंबा में संयुक्त निदेशक और एसी टू डीसी लाहौल-स्पीति संकल्प गौतम को प्रोजेक्ट आफिसर आईटीडीपी केलांग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
transfer news

HAS Transfer :हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की सुखविंदर सिंह सरकार ने मंगलवार देर रात दो एचएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसके अलावा राज्य सचिवालय सेवाओं के तीन अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नए विभाग सौंपे गए हैं। इस संबंध में विभाग ने 2 अलग अलग आदेश जारी किए है।

आदेश के तहत एचएएस अफसरों में प्रोजेक्ट आफिसर आईटीडीपी केलांग मनोज कुमार को एसडीएम उदयपुर , एसडीएम उदयपुर केशव राम को मेडिकल कॉलेज चंबा में संयुक्त निदेशक और एसी टू डीसी लाहौल-स्पीति संकल्प गौतम को प्रोजेक्ट आफिसर आईटीडीपी केलांग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

सचिवालय सेवाओं अफसरों को  पदोन्नति के बाद नया जिम्मा

राज्य सचिवालय सेवाओं के तीन अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नए विभाग सौंपे गए हैं, इसमें अवर सचिव राजीव चौहान को योजना, अमर चंद को गृह और राजेश  को सचिवालय प्रशासन विभाग और उपसचिव किरण गुप्ता को वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छग में पुलिसकर्मियों के तबादले

  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एसपी भावना गुप्ता ने तीन थाना प्रभारी सहित कुल 15 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है।
  • एसपी ने 2 सब इंस्पेक्टर, 1 एएसआई और 10 आरक्षकों का भी तबादला किया है।
  • थाना प्रभारी गौरेला, निरीक्षक शनीप कुमार रात्रे को लाइन अटैच कर दिया गया है और उनकी जगह नवीन बोरकर को गौरेला थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
  • जीपी बंजारे को पेंड्रा थाने का प्रभारी और रणछोर सेंगर को मरवाही थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews