Transfer News : अधिकारियों-पुलिसकर्मियों के फिर हुए तबादले, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

RAS transfer news

Transfer News : उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। लोक निर्माण विभाग के अब पुलिस विभाग में तबादले किए गए है। अल्मोड़ा एसएसपी रचिता जुयाल ने आज कई निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले किये हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा निरीक्षक/उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जिनमें 6 निरीक्षक और 3 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है।

इन अधिकारियों के लिए गए तबादले

  1. अल्मोड़ा के कोतवाल राजेश कुमार यादव को द्वाराहाट का कोतवाल बनाया है। द्वाराहाट में तैनात कोतवाल अजय लाल साह को प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक भतरोजखान संजय पाठक को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा बनाया गया है।
  2. प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट अजय लाल को प्रभारी यातायात अल्मोड़ा तो रानीखेत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन को प्रभारी डीसीआरबी सूचना सेल बनाया गया है। वही निरीक्षक अरुण कुमार को रानीखेत कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।
  3. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी 34 स्कूल प्रिंसिपलों के तबादले कर दिए हैं। शिक्षा सचिव अभिषेक जैन की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। सभी स्थानांतरित किए गए प्रिंसिपलों को जल्द से जल्द नए स्कूलों में पद ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews