
उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है। राज्य सरकार ने अब राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों को इधर से उधर किया है।शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में नए प्रभारी डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) की नियुक्ति की गई है। इनमें कुछ तबादले 1 जुलाई और 1 अगस्त से प्रभाव में आएंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार ने भी वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किए गए है। इसमें सालों से एक ही जगह पर पदस्थ 2 दर्जन से ज्यादा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जारी आदेश में राज्य कर उपायुक्त के अलावा राज्य कर संयुक्त आयुक्त, राज्य कर सहायक आयुक्त, राज्य कर निरीक्षक एवं राज्य कर अधिकारियों का तबादला किया गया है।
यूपी: राज्य वन सेवा अधिकारी तबादले
- संजय कुमार मल्ल को प्रभारी डीएफओ मैनपुरी।
- चंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी डीएफओ औरैया।
- राजीव कुमार को प्रभारी डीएफओ फर्रुखाबाद।
- विनीता सिंह को प्रभारी डीएफओ अमरोहा।
- संजीव कुमार को प्रभारी डीएफओ कासगंज
- अमरकांत शुक्ला को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष।
- तौफीक अहमद को उत्तर प्रदेश वन निगम।
- आशुतोष पांडे को वानिकी प्रशिक्षण संस्थान कानपुर।
- प्रदीप कुमार वर्मा को प्रभारी डीएफओ बदायूं।
- अमित सिंह को प्रभारी डीएफओ सुल्तानपुर।
- उमेश तिवारी को प्रभारी डीएफओ अंबेडकरनगर।
- दिलीप कुमार तिवारी को प्रभारी डीएफओ ओबरा।
- मानेंद्र सिंह को प्रभारी डीएफओ फिरोजाबाद।
- हरिकेश नारायण यादव को प्रभारी डीएफओ संतकबीरनगर।
- राकेश कुमार को प्रभारी डीएफओ मिर्जापुर।
- प्रोमिला को प्रभारी डीएफओ जौनपुर।
- प्रीति यादव को प्रभारी डीएफओ संभल।
- अर्शी मलिक को प्रभारी डीएफओ हापुड़।
- शिरीन को प्रभारी डीएफओ बस्ती ।
- हरेंद्र सिंह को प्रभारी डीएफओ बुलंदशहर।
- राकेश चंद्र यादव को प्रभारी डीएफओ हाथरस।
- कमल कुमार को प्रभारी डीएफओ रेनुकूट ।
- विनोद कुमार को प्रभारी डीएफओ शाहजहांपुर के पद पर तैनाती दी गई है।
CG Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

