
UP/Dehradun Transfer News : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलग अलग विभागों के अधिकारियों के तबादलो का दौर जारी है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में 2 जीएम राधेश्याम यादव और मनोज कुमार आर्य के तबादले किए गए है, इस संबंध में नगर निगम अनुभाग ने आदेश जारी कर दिए है।वही दूसरी तरफ देहरादून में सीनियर एसएसपी अजय सिंह ने 7 उपनिरिक्षकों के तबादले कर दिए है। सात में से चार चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।सभी उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि सभी तत्काल नवनियुक्ति स्थान के लिए जाए और ज्वाइन करें।
इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले
- उपनिरीक्षक भुवन पुजारी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली विकासनगर से पुलिस कार्यालय।
- उपनिरीक्षक संजीत कुमार को आईएसबीटी चौकी प्रभारी कोतवाली पटेल नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली विकासनगर ।
- उपनिरीक्षक विजय प्रताप को कोतवाली नगर से आईएसबीटी चौकी प्रभारी से कोतवाली पटेल नगर।
- उपनिरीक्षक सतवीर भंडारी को चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी नेहरू कॉलोनी थाना से चौकी प्रभारी जोगीवाला नेहरू कॉलोनी थाना ।
- महिला उपनिरीक्षक कवितानाथ को थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी नेहरू कॉलोनी थाना ।
- उपनरीक्षक देवेश खुगसाल को चौकी प्रभारी करनपुर थाना डालनवाला से चौकी प्रभारी लालटप्पर थाना डोईवाला
- उपनिरीक्षक प्रमोद शाह को चौकी प्रभारी लालटप्पर थाना डोईवाला से पुलिस कार्यालय ।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

