Transfer News: बड़ा फेरबदल, राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

कृष्ण कुमार को अब पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव और अनन्या सिंह को औरंगाबाद जिला परिषद में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
state administrative service officer

Bihar IAS/SAS Transfer : बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी का तबादला और एक अधिकारी का पदस्थापन किया है।

इसके अलावा 11 बिहार प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले किए है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बिप्रसे के पदाधिकारी एवं मधेपुरा के उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पदाधिकारी शेख जियाउल हसन को उनके अनुरोध पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंजूरी दी गयी है।

2 आईएएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी

आदेश के तहत, वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार का तबादला पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर किया है। 2020 बैच बंगाल कैडर के आईएएस अनन्या सिंह काे बिहार कैडर में स्थानांतरित किया गया है, उन्हें औरंगाबाद जिले का उपविकास आयुक्त (डीडीसी) बनाया गया है। औरंगाबाद जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीइओ) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले

  • औरंगाबाद के उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग का सचिव ।
  • पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे शहनवाज अहमद को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में उप सचिव।
  • मो. मंजूर आलम को बेगूसराय में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) ।
  • सारण के जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन के निदेशक मो. कयूम अंसारी को बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार में संयुक्त सचिव।
  • पूर्णिया के जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन के निदेशक नीरज नारायण को पथ निर्माण विभाग में उप सचिव।
  • स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी आनंद प्रकाश को गया का वरीय उप समाहर्ता।
  • छपरा के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में उप सचिव।
  • शिवहर के वरीय उप समाहर्ता अनिल कुमार को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी।
  • समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी की भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी को नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी ।
  • गया के वरीय उप समाहर्ता मनीष कुमार को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews