Transfer News : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

मुकेश रंजन को अपर जिला दंडाधिकारी नगर व्यवस्था, पटना, आलोक कुमार को नगर दंडाधिकारी पटना नगर नियुक्त और संजय कुमार वर्मा को विशेष कार्य पदाधिकारी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी तथा तकनीकी शिक्षा विभाग बनाया गया है।
state administrative service officer

Bihar Transfer News : बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। नीतिश कुमार सरकार ने शनिवार देर रात राज्य प्रशासनिक सेवा के 48 अधिकारियों का तबादला कर दिया है।इनमें से कई अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया गया है।  सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव स्तर, संयुक्त सचिव स्तर, अपर समाहर्त्ता स्तर, उप सचिव स्तर एवं मूल कोटि के 48 पदाधिकारियों को धारित पद से स्थानान्तरित करते हुए / सेवा वापस लेते हुए अगले आदेश तक उनके नाम के समक्ष स्तम्भ 4 में अंकित पद एवं स्थान पर पदस्थापित किया गया है।

Bihar Administrative Service के तबादला लिस्ट

  1. कुंदन वैशाली के उप विकास आयुक्त, सुमित लखीसराय के उप विकास आयुक्त ।
  2. डॉ. अनुपमा कुमारी को बिहार लोक सेवा आयोग का उप सचिव ।
  3. संजय कुमार को मद्य निषेध विभाग पटना का उप सचिव ।
  4. मोना झा गुलजारबाग सर्वेक्षण कार्यालय की उप निदेशक ।
  5. सईदा खातून को अपर समाहर्ता विभागीय जांच, अरवल ।
  6. उपेंद्र पंडित को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, औरंगाबाद ।
  7. हर्ष प्रियदर्शी को समाज कल्याण विभाग में विशेष पदाधिकारी ।
  8. सुधा गुप्ता को ऊर्जा विभाग का संयुक्त सचिव ।
  9. अभय कुमार सिंह सहकारिता विभाग के अपर सचिव ।
  10. एहसान अहमद को अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, वैशाली ।
  11. अरविंद कुमार को संयुक्त सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ।
  12. शंभू कुमार को संयुक्त आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग नियुक्त ।
  13. संजय कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव ।
  14. सहादत हुसैन को संयुक्त सचिव तकनीकी सेवा आयोग ।
  15. वीरेंद्र कुमार को उप सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अती पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग पटना ।
  16. पुनम कुमारी को अति पिछड़ा वर्ग के लिए राज्य आयोग का सचिव ।
  17. चंदन चौहान बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक ।
  18. मुमुक्षु कुमार चौधरी को सामान्य प्रशासन विभाग।
  19. मनोज कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव।
  20. मुकेश रंजन को अपर जिला दंडाधिकारी, नगर व्यवस्था पटना ।
  21. संजय कुमार वर्मा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा तकनीकी शिक्षा विभाग का विशेष पदाधिकारी ।
  22. विशाल आनंद को बियाडा का उप महाप्रबंधक ।
  23. संजीव जमुआर को संयुक्त सचिव सह निदेशक प्रशासन (गृह कारा) ।
  24. सुमित कुमार को उप विकास आयुक्त लखीसराय नियुक्त।
  25.  हर्ष प्रियदर्शी को समाज कल्याण विभाग में विशेष कार्य अधिकारी बनाया गया है।
  26.  आलोक कुमार को नगर दंडाधिकारी पटना नगर नियुक्त ।
  27. संजय कुमार वर्मा को विशेष कार्य पदाधिकारी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी तथा तकनीकी शिक्षा विभाग ब।
  28. दुर्गेश नंदनी को वरीय उप समाहर्ता, नवादा ।
  29. अशोक कुमार को वरीय उप समाहर्ता, बांका ।
  30. निपुन कुमारी को वरीय उप समहर्ता, जहानाबाद नियुक्त ।
  31. पुष्पा कुमारी को वरीय उप समाहर्ता, सुपौल ।
  32. सोनी कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी राजस्व एवं भूमि सुधार ।
  33. प्रीति कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी बिहार तकनीकी सेवा आयोग ।
  34. नीतू कुमारी को लघु जल संसाधन विभाग में विकास कार्य पदाधिकारी बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews