
Bihar Teacher Transfer News : बिहार के हजारों शिक्षक कर्मियों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने नई तबादला नीति तैयार की है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा ।इससे पहले 16 जुलाई मंगलवार को शिक्षा विभाग की कमेटी की अहम बैठक बुलाई गई है , जिसमें स्थानांतरण और पोस्टिंग, अनुकंपा बहाली, छुट्टी कैलेंडर और बिहार शिक्षा कैडर को लेकर चर्चा की जाएगी।
ये कमेटी अपनी रिपोर्ट बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के खत्म होते ही सरकार को सौपेंगी।इस बैठक से उन शिक्षकों को लाभ होने की उम्मीद है, जो अपने गृह जिले में पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे शिक्षक 1 अगस्त से ई शिक्षा कोष पर शिक्षक ट्रांसफर के लिए अपना आवेदन कर सकेंगे।
1 अगस्त से शिक्षक तबादले के लिए कर सकेेंगे आवेदन
- शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ट्रांसफर-पोस्टिंग पर 20 जुलाई तक क्लियर रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद कमेटी द्वारा बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ को 27 जुलाई को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।यहां से रिपोर्ट शिक्षा मंत्री के पास जाएगी और फिर नई ट्रांसफर पॉलिसी पर मुहर लगेगी। इसके बाद 1 अगस्त से ई शिक्षा कोष पर शिक्षक ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे।इसका लाभ 1 लाख 87 हजार सक्षमता पास शिक्षकों को मिलेगा।
- शिक्षकों के नई ट्रांसफर पॉलिसी में महिला और दिव्यांग शिक्षकों को भी वरीयता रहेगी। शिक्षक दंपतियों के ट्रांसफर में वरीयता रहेगी।जिन शिक्षकों के आश्रित कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं अथवा लाचार हैं उनके लिए भी ट्रांसफर चॉइस में वरीयता रहेगी। शिक्षक दंपतियों को एक साथ लाने की भी तैयारी है, इसके तहत कई शिक्षक दंपति है जिनमें पति-पत्नी अलग-अलग जगह पर पोस्टेड हैं, उन्हें एक जगह भेजा जाएगा।
इन शिक्षकों को मिलेगी प्राथमिकता
- इस कमेटी की बन रही रिपोर्ट में बीपीएससी शिक्षकों को भी लाभ मिलेगा। बीपीएससी प्रथम चरण, दूसरे चरण में बहाल शिक्षक भी आवेदन दे सकेंगे।
- सक्षमता पास कर चुके शिक्षकों का नियोजन इकाई से ट्रांसफर होगा। छात्र-शिक्षक के अनुपात के आधार पर भी तबादला किया जा सकेगा।
- जिस स्कूल में शिक्षक ज्यादा होंगे, वहां से उन्हें दूसरे स्कूल में भेजा जा सकेगा। बीपीएससी से बहाल शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानांतरण होगा, जो आवेदन नहीं करेंगे, उनका स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।
- महिला, दिव्यांग और गंभीर रूप से बीमार के अलावा पति-पत्नी को सीधा ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ दिया जाएगा।
- सक्षमता पास शिक्षकों को दिए आवंटित जिले अब शिथिल होंगे। अब पॉलिसी में बदलाव के साथ नए सिरे से पोस्टिंग होगी।
- ऐच्छिक स्थानांतरण को लेकर कमिटी की सहमति बनी. वहीं BPSC TRE 1, TRE 2 में बहाल शिक्षक भी आवेदन दे सकेंगे।
- सक्षमता पास नहीं करने वाले शिक्षक अभी आवेदन नहीं दे सकेंगे। सक्षमता पास शिक्षकों का नियोजन इकाई से तबादला होगा।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

