Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 10 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

transfer news

Uttrakhand IAS-PCS Transfer News: उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य में तीन आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बुधवार को देर रात शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है। तीन जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले गए हैं। कौस्तुभ मिश्र, डिप्टी कलेक्टर उधमसिंह नगर को प्रभार से हटाया गया है। जितेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पीसीएस अधिकारी विजय नाथ शुक्ल, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार एवं आयुक्त नगर निगम रुड़की को डिप्टी को सचिव जिला विकास प्राधिकरण ,नैनीताल और महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

हरिश्चंद्र सेमवाल को सचिव मानव अधिकार आयोग पद के प्रभार से हटाया गया है। दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव, मानवाधिकार आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आशीष भटगाँई को निदेशक, समाज कल्याण, हल्द्वानी पद से हटाकर निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन पीसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

पीसीएस अधिकारी मोहम्मद नासिर को निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय, उधमसिंह नगर के अतिरिक्त प्रभार से हटाया गया है। उन्हें संयुक्त निदेशक डॉक्टर आरएस टोलिया, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल पद पर नियुक्त किया गया है। अपर जिलाधिकारी, उधमसिंह नगर पंकज उपाध्याय को सचिव, जिला विकास प्राधिकरण, उधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दिनेश प्रताप सिंह को अधिशासी निदेशक, चीनी मिल डोईवाला, विहित प्राधिकारी, राज्य संपत्ति विभाग से हटाकर प्रबंधन, चीनी मिल, नादेही, उधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ias pcs transfer

ias pcs transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews